Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साल 2023 में धमाल मचाने आ रही है अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की जोड़ी, 'Main Khiladi' सॉन्ग का टीजर हुआ रिलीज

साल 2023 में धमाल मचाने आ रही है अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की जोड़ी, 'Main Khiladi' सॉन्ग का टीजर हुआ रिलीज

Written By: Akanksha Tiwari @akankshamini Published : Jan 29, 2023 12:54 pm IST, Updated : Jan 29, 2023 12:54 pm IST

फिल्म 'सेल्फी' में पहली बार बड़े पर्दे पर इमरान हाशमी और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है।

akshay kumar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AKSHAYKUMAR akshay kumar

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' Akshay Kumar के लिए भले ही साल 2022 कुछ खास साबित नहीं हुआ है मगर उन्होंने साल 2023 में दर्शकों को दीवाना बनाने का पूरा प्लान बना लिया है। अक्षय कुमार पहली बार बड़े पर्दे पर इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'सेल्फी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था जिसके बाद अब इसका पहला गाना 'Main Khiladi' रिलीज होने वाला है। सॉन्ग 'मैं खिलाड़ी' का टीजर वीडियो आज अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए बताया है कि फुल सॉन्ग 1 फरवरी को रिलीज होने वाला है।

यह भी पढ़ें: 12 दिन चली थी इस एक्ट्रेस की शादी, पूर्व पति ने वसीयत में दिए 1 करोड़ डॉलर

गाने के टीजर वीडियो में अक्षय और इमरान का बिल्कुल अलग अतरंगी अवतार नजर आ रहा है। राज मेहता के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'सेल्फी' से अक्षय कुमार साल 2023 में बड़े पर्दे पर अपना खाता खोलने जा रहे हैं। फिल्म में अक्षय के साथ इमरान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। अब देखना होगा दर्शकों को दोनों की जोड़ी पसंद आती है या नहीं। पृथ्वीराज प्रोडक्शंस, धर्मा प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स की फिल्म 'सेल्फी' अगले महीने 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी अहम किरदारों में नजर आएंगी।

बता दें कि अक्षय कुमार के लिए बीता साल कुछ खास साबित नहीं हुआ था, अक्षय की मेगा बजट फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' भी फ्लॉप रही थी। वहीं इमरान हाशमी की बात करें तो वह भी एक लंबे ब्रेक के बाद फिल्म में नजर आएंगे। Akshay Kumar की फिल्म 'सेल्फी' साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की हिंदी रीमेक है। अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो 2023 में अक्षय की एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनमें 'ओ माई गॉड 2', 'कैप्सूल गिल' तथा 'बड़े मियां छोटे मियां' का नाम शामिल है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विनायक के लिए काकू के बदलेंगे तेवर, विराट-पाखी को कोर्ट में घसीटेगी सई

Anupamaa: छोटी से जुदा होने के गम में फफक-फफक कर रोएगा अनुज, जल्दबाजी में अनुपमा लेगी ये बड़ा फैसला

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement