Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Alia Bhatt ने जुड़वा बच्चों वाली बात पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, Ranbir Kapoor के सिर फोड़ा ठीकरा

Alia Bhatt ने जुड़वा बच्चों वाली बात पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, Ranbir Kapoor के सिर फोड़ा ठीकरा

Written By: Ritu Tripathi Published : Jul 27, 2022 09:16 am IST, Updated : Jul 27, 2022 09:16 am IST

Alia Bhatt breaks silence on twins rumor: 'डार्लिंग्स' की रिलीज के लिए तैयार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने होने वाले जुड़वा बच्चों का सच बताया है।

Alia Bhatt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM_ALIABHATT Alia Bhatt breaks silence on twins rumor

Highlights

  • आलिया भट्ट ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
  • आलिया ने बताया जुड़वा बच्चों की खबर का सच

Alia Bhatt breaks silence on twins rumor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत दौर में हैं। अप्रैल में उन्होंने अपने और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप को शादी के रिश्ते में बदला, इसके बाद जून में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया। तब से लगातार आलिया और रणबीर को बधाइयां मिल रही हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई कि आलिया एक नहीं बल्कि दो बच्चों यानी जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। अब इस खबर पर खुद आलिया ने चुप्पी तोड़ी है।

सिद्धार्थ कन्नन ने पूछा आलिया से सवाल

अपने पहले प्रोडक्शन वेंचर 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन के दौरान आलिया ने इस अफवाह पर खुलकर बात की है। हाल ही में यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन ने आलिया से जुड़वा बच्चों को लेकर सवाल किया। जिसके जवाब में आलिया ने कहा कि लोगों को उनके लिए अच्छी हेल्थ की दुआ मांगनी चाहिए। 

Koffee With Karan Season 7: विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे देंगे पर्सनल सवालों के जवाब, चौंकाने वाला प्रोमो हुआ आउट

रणबीर पर फोड़ा अफवाह का ठीकरा

इसके बाद आलिया ने गुस्से से कहा, "हे भगवान मेरे पति को माफ करो। रणबीर कुछ मजाक कर रहे थे और अपने ही पैर पे उन्होंने कुल्हाड़ी मार दी।' इसके आगे आलिया ने कहा, 'यह साफ है कि लोगों के पास जानकारी की कमी है तो ये भी एक न्यूज आइटम बन गया है। मुझे लगता है, दुनिया को मेरे और रणबीर के लिए हेल्थ और खुशियों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए... बस।" आलिया ने यह भी कहा कि उन्हें अफवाहों के बारे में काफी बाद में पता चला।

5 अगस्त को रिलीज होगी 'डार्लिंग्स'

आपको बता दें कि आलिया भट्ट अपनी टीम शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू के साथ 'डार्लिंग्स' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। यह ब्लैक कॉमेडी थीम वाली फिल्म  5 अगस्त को रिलीज होने वाली है। बीते दिनों उन्होंने रणवीर सिंह के साथ करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग भी पूरी की है। फिल्म के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में आलिया के साथ रणबीर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी हैं।  फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Alia Bhatt: करियर के पीक पर मां बनने को लेकर आलिया भट्ट को किया गया था ट्रोल, अब एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement