1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Alia Bhatt: करियर के पीक पर मां बनने को लेकर आलिया भट्ट को किया गया था ट्रोल, अब एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Alia Bhatt: करियर के पीक पर मां बनने को लेकर आलिया भट्ट को किया गया था ट्रोल, अब एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 26, 2022 10:11 pm IST,  Updated : Jul 26, 2022 10:11 pm IST

Alia Bhatt: करियर के पीक पर रणबीर कपूर के बच्चे की मां बनने पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी और लगाई ट्रोलर्स की क्लास

आलिया भट्ट ने दिया मुंहतोड़ जवाब- India TV Hindi
आलिया भट्ट ने दिया मुंहतोड़ जवाब Image Source : INSTAGRAM

Alia Bhatt: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा आलिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बहुत जल्द रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पेरेंट्स बनने वाले हैं। 29 वर्षीया एक्ट्रेस आलिया ने 27 जून 2022 को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ शेयर की थी। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर जंगल में लगे आग की तरह फ़ैल गयी और लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। लेकिन उसी दौरान उन्हें कैफ ट्रोल का सामना करना पड़ा। 

मां बनने पर आलिया को किया गया था ट्रोल 

आलिया की मां बनने की खबर पर उन्हें ऑन लाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लोगों ने उन्हें लेकर कई तरह की भद्दी बातें करनी भी शुरू कर दी थी। साथ ही कुछ लोग उनके मां बनने की खबर पर उन्हें ये कहकर ट्रोल कर रहे थे कि उन्होंने मां  बनने का गलत फैसला लिया है। करियर के इतने ऊंचे मुकाम पर आकर मां बनने की वजह से उनका करियर पूरी तरह खत्म हो जाएगा। तो वहीं कुछ लोग ये कह रहे थे कि अब आलिया को कोई भी निर्देशक अपनी फिल्म में नहीं लेगा। 

अजय देवगन की बेटी Nysa Devgan का पार्टी वीडियो वायरल, ग्रीस के क्लब में दोस्तों संग मस्ती करती आईं नजर

अब दिया आलिया ने मुंहतोड़ जवाब 

आलिया ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के प्रमोशन के दौरान, शादी के तुरंत बाद मां बनने की खबर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा,’’ औरतें चाहे कुछ भी करें, उसे हेडलाइन बना दिया जाता है। चाहे उसने मां बनने का फैसला किया हो, चाहे वह किसी को डेट कर रही हो, या फिर वो क्रिकेट मैच के लिए जा रही हो या किसी छुट्टी पर। आजकल हर बात का बतंगड़ बनाया जाता है, किसी भी कारण से, निगाहें हमेशा महिलाओं की चॉइस पर ही टिकी होती है।’’

Koffee With Karan Season 7: विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे देंगे पर्सनल सवालों के जवाब, चौंकाने वाला प्रोमो हुआ आउट

रणबीर कपूर भी कह चुके हैं ये बात 

इसके अलावा कुछ समय पहले फिल्म शमेशर के प्रमोशन के दौरान, रणबीर कपूर ने कहा था कि आलिया मां बनने के बाद भी अपने करियर को खूबसूरती से संभालेगी और बेहतर काम करेगी। कभी वो बच्चे को संभालेंगी तो कभी मैं । ऐसा नहीं है कि अब आलिया मां बन गई है तो उसका करियर खत्म हो जायेगा। 

क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कर रहे हैं दूसरे बच्चे की प्लानिंग, इस बार भी लेंगे सरोगेसी का सहारा?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन