1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने कोविड नियमों का उल्लंघन नहीं किया: बीएमसी अधिकारी

आलिया भट्ट ने कोविड नियमों का उल्लंघन नहीं किया: बीएमसी अधिकारी

 Published : Dec 17, 2021 12:02 pm IST,  Updated : Dec 17, 2021 12:08 pm IST

बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दिल्ली की यात्रा के दौरान किसी भी क्वांरटीन नियम का उल्लंघन नहीं किया है।

आलिया भट्ट- India TV Hindi
आलिया भट्ट Image Source : INSTAGRAM- ALIA BHATT

Highlights

  • आलिया भट्ट, करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं।
  • करण जौहर की पार्टी के बाद करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीप कपूर कोविड पॉजिटिव हो गई थीं।
  • आलिया भट्ट 'ब्रह्मास्त्र' के मोशन पोस्टर के लॉन्च के लिए दिल्ली आई थीं।

आलिया भट्ट, करण जौहर की निजी पार्टी में शामिल होने वालों में से एक थीं, ये वही पार्टी है जिसके बाद करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, सीमा खान, महीप कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर कोविड पॉजिटिव हो गई थीं। इसके बाद जब आलिया भट्ट ने मुंबई से दिल्ली की यात्रा की, जब उन्हें कथित तौर पर COVID मानदंडों के अनुसार रहने के लिए कहा गया था। बता दें, इस सप्ताह की शुरुआत में, करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने दिल्ली की यात्रा के दौरान किसी भी कोविड नियम का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने दिल्ली जाने से पहले एक निगेटिव कोविड​​​​-19 रिपोर्ट दी थी और वह क्वारंटीन में नहीं थीं। 

सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि आलिया भट्ट ने कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर लॉन्च के लिए दिल्ली गीं। अधिकारी ने कोविड ​​​​-19 नियमों के उल्लंघन के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा, "अगर उन्होंने निगेटिव कोविड रिपोर्ट के साथ यात्रा की है, तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।"

बीएमसी स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष राजुल पटेल ने एएनआई से पुष्टि की कि उन्होंने स्थानीय नगरपालिका अधिकारियों को आलिया भट्ट द्वारा कथित क्वारंटीन नियमों के उल्लंघन को देखने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आलिया ने अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के मोशन पोस्टर लॉन्च के लिए बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी का दौरा किया। उनके साथ निर्देशक अयान मुखर्जी और उनके सह-कलाकार और प्रेमी रणबीर कपूर भी थे।

ये भी पढ़ें-

विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे और माइक टायसन-स्टारर 'लाइगर' की रिलीज डेट का ऐलान, जानें डिटेल्स

'ब्रह्मास्त्र' के मोशन पोस्टर लॉन्च के दौरान इमोशनल हुए रणबीर कपूर, कहा - आज मुझे पापा की बहुत याद आ रही है

लता मंगेशकर ने आज से 80 साल पहले गाया था रेडियो पर गाना, बचपन की तस्वीर शेयर कर उन पलों को किया याद

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन