1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Jhund Teaser: अपने 'झुंड' के साथ नजर आए अमिताभ, फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म

Jhund Teaser: अपने 'झुंड' के साथ नजर आए अमिताभ, फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म

 Published : Feb 08, 2022 11:42 am IST,  Updated : Feb 08, 2022 11:54 am IST

Jhund Teaser Out: अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का टीजर सामने आया है। वीडियो में बिग बी अपनी टीम के साथ दिख रहे हैं।

Jhund Teaser- India TV Hindi
'झुंड' के टीजर से लिया गया स्क्रीनशॉट Image Source : YOUTUBE

Highlights

  • 'झुंड' फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी गई है
  • फिल्म 'झुंड' के टीजर में अमिताभ का दमदार लुक दिखा

Jhund Teaser Out: अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का टीजर सामने आया है। इसमें बिग बी अमिताभ की झलक भी देखने को मिली है। अमिताभ अपने 'झुंड' के साथ दमदार नजर आ रहे हैं। साथ ही 'झुंड' मूवी की रिलीज डेट भी घोषणा हो चुकी है। दर्शक इस फिल्म को जल्द ही देख पाएंगे।

मंगलवार को 'झुंड' मूवी का टीजर सामने आया। टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीजर को रिलीज किया है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की प्रतीक्षा कर रहे फैंस इसको लेकर कॉमेंट भी करते दिख रहे हैं।

'झुंड' मूवी अगले माह में रिलीज होने वाली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 04 मार्च, 2022 को मूवी थियेटर में रिलीज होगी। हालांकि, कोरोना संक्रमण के कारण कई फिल्मों की रिलीज डेट कई बार टाली भी जा चुकी है। मगर फिलहाल स्थिति सही बताई जा रही है। इसलिए निर्माताओं की ओर से रिलीज डेट की घोषणा की गई है।

VIDEO: अक्षय और टाइगर का धांसू एक्शन उड़ा देगा होश! पहली बार साथ आने वाले हैं नजर

यहां देखें फिल्म 'झुंड' का टीजर-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन