1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दुनिया का सबसे अच्छा...' अनीत पड्डा ने भरी महफिल में अहान को लेकर कही ऐसी बात, फिर होने लगे डेटिंग के चर्चे

'दुनिया का सबसे अच्छा...' अनीत पड्डा ने भरी महफिल में अहान को लेकर कही ऐसी बात, फिर होने लगे डेटिंग के चर्चे

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 29, 2025 02:22 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 02:22 pm IST

'सैयारा' की रिलीज के बाद से ही अहान पांडे और अनीत पड्डा फैंस के फेवरेट बने हुए हैं। दोनों की जोड़ी इनके फैंस को ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी बेहद पसंद है। इस बीच अनीत ने एक अवॉर्ड फ्ंक्शन में अहान को लेकर ऐसी बात कही कि इनकी डेटिंग के चर्चे फिर शुरू हो गए।

ahaan panday- India TV Hindi
अनीत पड्डा, अहान पांडे। Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा' ने जहां डेब्यू करते ही अहान पांडे को स्टार बना दिया तो वहीं अनीत पड्डा की पॉपुलैरिटी  और करियर में चार चांद लगा दिए। दोनों के पास ही फिल्मों के ऑफर्स की भरमार है। सैयारा में अहान  और अनीत ने लीड रोल निभाया था और ऑनस्क्रीन दोनों की केमेस्ट्री इतनी पसंद की गई कि इनकी डेटिंग की अफवाहें भी शुरू हो गईं। अब अक्सर ही ये दोनों स्टार साथ नजर आते रहते हैं। कभी डिनर पर तो कभी किसी अन्य जगह, हालांकि अब तक दोनों एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताते आए हैं, लेकिन फैंस का मानना है कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। इसी बीच, अनीत पड्डा ने अहान को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि एक बार फिर इनकी डेटिंग के चर्चे शुरू हो गए हैं।

अनीत ने अहान की तारीफ में कही ये बात

अनीत पड्डा ने अहान के साथ 28 नवंबर को आयोजित सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर 2025 इवेंट में शिरकत की। यहां सैयारा स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा ने प्रतिष्ठित जेन जी आइकॉन अवार्ड्स जीते। इस दौरान अनीत ने अवॉर्ड पाने की अपनी खुशी जाहिर करते हुए अहान की जमकर तारीफ की। अनीत ने इस दौरान अहान को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए ये तक कह दिया कि वह इस दुनिया के सबसे अच्छे लड़के हैं।

क्या बोलीं अनीत पड्डा?

अनीत पड्डा ने अहान की तारीफ करते हुए कहा- 'मैं दस साल की उम्र से ही एक एहसास की तलाश में थी और मैं यकीन से कह सकती हूं कि उसने मुझे हमेशा के लिए वो एहसास दे दिया है। और अहान ने भी। मेरे को-एक्टर और मेरे सबसे अच्छा दोस्त, अहान को बहुत-बहुत धन्यवाद। अगर वो न होता, तो मुझे नहीं लगता कि ये फिल्म बन पाती और मुझे नहीं लगता कि मैं वो सब महसूस कर पाती जो मैंने किया। सेट पर कितनी ही मुश्किलें रही हों, उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। दुनिया के सबसे अच्छे इंसान में से एक के साथ इस मंच पर होना दुनिया का सबसे अच्छा एहसास है।'

फैंस का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर अहान और अनीत का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई ने वीडियो देखने के बाद दावा किया कि अनीत और अहान के बीच कुछ तो है। वहीं कई ने तो यहां तक कह दिया कि ये दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब तक दोनों एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताते आए हैं। मोहित सूरी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैय्यारा' में अपने शानदार अभिनय के बाद से, अहान पांडे और अनीत पड्डा को अक्सर साथ देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

ये भी पढ़ेंः पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा, पत्नी लिन के साथ जगंल से शेयर की फोटो, बताया जल्द बनेंगे पैरेंट्स

सनी देओल से जुड़ने जा रही दीपिका पादुकोण की रिश्तेदारी? देओल परिवार की बहू के भाई की दुल्हन बनेंगी बहन अनीशा!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन