1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कन्नड़ सिनेमा छोड़ बॉलीवुड आया था ये सुपरहिट हीरो, आज यश की टॉक्सिक का टीजर देख गर्व से फूला सीना, खूब की तारीफ

कन्नड़ सिनेमा छोड़ बॉलीवुड आया था ये सुपरहिट हीरो, आज यश की टॉक्सिक का टीजर देख गर्व से फूला सीना, खूब की तारीफ

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 08, 2026 05:38 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 05:38 pm IST

साल 1983 में अनिल कपूर ने कन्नड़ सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद बॉलीवुड में स्टार बन गए। हाल ही में यश स्टारर टॉक्सिक की अनिल कपूर ने तारीफ की है।

Anil Kapoor And Yash- India TV Hindi
अनिल कपूर और यश Image Source : IMAGE SOURCE-ANI

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री और इसके कलाकारों, जिनमें यश और ऋषभ शेट्टी तथा फिल्म निर्माता प्रशांत नील शामिल हैं की जमकर तारीफ की है। साथ ही यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक की के टीजर की भी तारीफ की है। सोशल मीडिया पर अपनी पहली कन्नड़ फिल्म 'पल्लवी अनुपल्लवी' को याद करते हुए कपूर भावुक हो उठे। उन्होंने 1983 की फिल्म का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, '43 साल पहले मैंने कन्नड़ फिल्म उद्योग में कदम रखा था। तब से लेकर आज तक, यह देखना अद्भुत है कि कन्नड़ सिनेमा किस तरह फल-फूल रहा है और वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा को नई परिभाषा दे रहा है।' एक भावुक संदेश में अनिल कपूर ने उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए, 'केजीएफ' और 'कांतारा' जैसी फिल्मों के माध्यम से कन्नड़ सिनेमा को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनके योगदान को सलाम किया।

पोस्ट कर जमकर हुई तारीफ

कपूर ने आगे लिखा, 'केजीएफ और कांतारा के पीछे की टीम- यश, प्रशांत नील, ऋषभ शेट्टी और पूरी टीम को सलाम, जिन्होंने सिनेमा के स्तर को इतना ऊंचा उठाया है। उम्मीद है कि इस अद्भुत इंडस्ट्री के साथ यह मेरा आखिरी जुड़ाव नहीं होगा।' इस पोस्ट पर फैन्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं, जिन्होंने कपूर की कन्नड़ सिनेमा की शुरुआत को याद किया और अभिनेता-फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी का भी ध्यान आकर्षित किया। अनिल कपूर के प्रति अपना गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए, 'कांतारा' स्टार ने लिखा, 'हमें आप पर बहुत गर्व है, सर, आपकी यात्रा यहीं से शुरू हुई थी, और आज आप भारतीय सिनेमा के सच्चे दिग्गज हैं। आपसे मिलना और इतनी शानदार बातचीत करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात थी।' उन्होंने 'पल्लवी अनुपल्लवी' को अपनी पसंदीदा फिल्मों में से एक बताया।

अपनी फिल्म का किया जिक्र

ट्वीट में आगे लिखा था, 'खास तौर पर पल्लवी अनुपल्लवी का जिक्र करना चाहूंगा, यह मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।' मणिरत्नम द्वारा निर्देशित और लिखित 'पल्लवी अनुपल्लवी' 1983 में रिलीज हुई थी, जिसमें अनिल कपूर के साथ लक्ष्मी और किरण वैराले ने अभिनय किया था। पेशेवर मोर्चे पर, कपूर आखिरी बार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत 'वॉर 2' में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें- प्रिंस नरूला को क्या सच में पुलिस ने किया गिरफ्तार? सामने आया वायरल वीडियो का सच, 'बिग बॉस' विजेता ने खुद किया रिएक्ट

बचपन में उठा पिता का साया, शादी से पहले प्रियतम की हो गई मौत, ताउम्र दुख झेलती रही ये दिग्गज हीरोइन, जैकी श्रॉफ ने किया याद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन