1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. "माशाअल्लाह क्या दूधिया बदन है, 70 साल के...", तमन्ना भाटिया पर अन्‍नू कपूर ने की ओछी बात, भड़के लोग बोले- इसे उम्र का लिहाज भी नहीं है

"माशाअल्लाह क्या दूधिया बदन है, 70 साल के...", तमन्ना भाटिया पर अन्‍नू कपूर ने की ओछी बात, भड़के लोग बोले- इसे उम्र का लिहाज भी नहीं है

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 13, 2025 02:07 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 02:07 pm IST

अन्नू कपूर अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने अटपटे बयान से लोगों का ध्यान खींचा है। एक्टर ने इस बार तमन्ना भाटिया पर ऐसी अजीब टिप्पणी की है कि लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

Tamannaah Bhatia, Annu Kapoor- India TV Hindi
तमन्ना भाटिया और अन्नू कपूर। Image Source : TAMANNAAH BHATIA INSTAGRAM

अन्नू कपूर अपनी दमदार आवाज और बेबाक बातों के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तमन्ना भाटिया के बारे में कुछ ऐसे कमेंट्स किए हैं जिसने लोगों को हैरान कर दिया। तमन्ना भाटिया के वायरल गाने 'आज की रात' और उनके एक बयान पर अन्नू कपूर ने मजाकिया लेकिन कुछ हद तक विवादित प्रतिक्रियाएं दीं, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आ गई हैं। अब लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और लोगों का कहना है कि उन्होंने उम्र का लिहाज करना भी छोड़ दिया है। अब आखिर अन्नू कपूर ने क्या कहा चलिए आपको बताते हैं।

क्या बोले अन्नू कपूर?

तमन्ना ने कहा था कि मां बच्चे को सुलाने के लिए गाना गाती हैं। इस बयान का मजाक उड़ाते हुए अन्नू कपूर ने कहा, 'माशाअल्लाह क्या दूधिया बदन है। बच्चे कितने साल के हो जाते हैं? 70 साल का बच्चा भी सो सकता है! अंग्रेजी में कहते हैं वह 70 साल का है। मैं 70 साल का बच्चा हूं, कोई 11 साल का बूढ़ा भी हो सकता है। तो फिर कौन सोता है? ये कैसे पता!" उनके इस चुटीले अंदाज ने तमन्ना के बयान पर तंज कसते हुए लोगों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया।

यहां देखें वीडियो

अन्नू कपूर ने इस तरह पूरी की बात

अन्नू कपूर ने तमन्ना की तारीफ भी की कि अगर उनका गाना या उनका 'दूधिया' चेहरा बच्चों को मीठी नींद सुला रहा है तो यह देश के लिए एक अच्छी बात है। उन्होंने कहा, 'यह इस देश के लिए बहुत बड़ी बात होगी कि हमारे बच्चे मीठी और सेहतमंद नींद सोएं।' यह बयान उनके मजाकिया अंदाज को दर्शाता है, जो कई बार उनके इंटरव्यू में देखने को मिलता है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अगर तमन्ना की कोई और इच्छाएं हैं तो वे उनके लिए ईश्वर से आशीर्वाद की कामना करते हैं, ताकि वे अपनी सभी इच्छाएं पूरी कर सकें।

लोगों का रिक्शन

सोशल मीडिया पर इस इंटरव्यू को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कुछ लोग अन्नू कपूर की बातों को मजाकिया और वायरल पल मान रहे हैं, जबकि कुछ ने उनकी उम्र का हवाला देते हुए कहा कि वे अब सठिया गए हैं। कुछ ने कहा कि उनकी टिप्पणियां थोड़ी ओछी थीं और उम्र के इस पड़ाव पर थोड़ा संयम दिखाना चाहिए था। कुल मिलाकर, अन्नू कपूर के ये कमेंट्स सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं और लोगों के अलग-अलग विचार सामने आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'ये क्या ओछी हरकत है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'ये अपनी उम्र का लिजाह करना भूल गए हैं।'

ये भी पढ़ें: हाथों में हाथ डाले दिखे श्लोका-आकाश तो दूसरी ओर दिखा राधिका और अनंत अंबानी का रोमांस, फैंस बोले- परफेक्ट कपल

सास नीता अंबानी का हाथ थामे छोटी बहू ने की दिवाली पार्टी में एंट्री, ब्लिंगी साड़ी से ज्यादा संस्कार हुई चर्चा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन