1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Anupam Kher: सतीश कौशिक की बेटी वंशिका से अनुपम खेर ने किया वादा, भविष्य संवारने की ली जिम्मेदारी

Anupam Kher: सतीश कौशिक की बेटी वंशिका से अनुपम खेर ने किया वादा, भविष्य संवारने की ली जिम्मेदारी

 Published : Jun 21, 2023 07:25 am IST,  Updated : Jun 21, 2023 07:25 am IST

अनुपम खेर जितने अच्छे एक्टर है उसे कई ज्यादा अच्छे इंसान भी है। कुछ समय पहले ही एक्टर के जिगरी दोस्त सतीश कौशिक का निधन हुआ था, जिसके बाद से अनुपम खेर ने उनकी बेटी वंशिका को खुश रखने की और उसके हर सपने को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

anupam kher promises to launch late Satish Kaushik daughter in film vanshika reveals unknown fact ab- India TV Hindi
Anupam Kher Image Source : INSTAGRAM

Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने दिवंगत दोस्त, फिल्म निर्माता और अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। क्लिप में Anupam Kher ने satish kaushik की बेटी Vanshika Kaushik के डेली रूटीन के आलवा वह बड़ी होकर क्या बनना चाहती है इस बात की है। एक्टर ने सतीश कौशिक को लेकर भी वंशिका से सवाल किए हैं। दोनों की बातचीत को सुनकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। बता दें की, अनुपम खेर ने सबसे पहले सतीश कौशिक के निधन की खबर सोशल मीडिया पर दी थी। दोस्त के निधन के बाद से अनुपम खेर, वंशिका के साथ ज्यादा समय बिताते नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर, वंशिका की हर छोटी-बड़ी खुशी का ध्यान रखते हैं। आए दिन दोनों की मस्ती करते हुए वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। 

अनुपम खेर ने इस बात से जीता फैंस का दिल - 

जिस तरह एक्टर अपने दोस्त की बेटी की देखभाल कर रहे हैं, फैंस उन्हें दोस्ती की मिसाल बताने लगे हैं। अब अनुपम खेर ने एक बार और फैंस का दिल जीत लिया है। जी हां, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक से एक वादा किया है और वादा करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिस के लिए चारो तरफ एक्टर की वाह वाही हो रही है। इस वीडियो को देख कोई भी इमोशनल हो सकता है। वीडियो अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है। 

अनुपम और वंशिका की बातचीत -
क्लिप की शुरुआत में अनुपम खेर, वंशिका को 'राजकुमारी' कहते हैं, यह सुन वंशिका मुस्कुरा देती हैं। वंशिका ने अपने डेली रूटीन के बारे में बात की और बताया की वह पेंटिंग करना पंसद करती हैं। इस बात पर अनुपम ने उनके काम की तारीफ की। वंशिका ने यह भी कहा कि वह स्कूल में म्यूजिक और डांस कंपटीशन में भी पार्टिसिपेट करती हैं। 

अनुपम ने वंशिका से किया वादा -
अनुपम ने वंशिका से पूछा कि क्या वह बड़ी होकर एक्ट्रेस बनना चाहती है। उसने जवाब दिया, "मैंने इसके बारे में कुछ नहीं सोचा है।'' अनुपम ने कहा, 'अगर आप कभी एक्ट्रेस बनना चाहती है, तो मैं आपको एक्टिंग सिखा दूंगा और आपको फिल्म में लॉन्च करूंगा।' वंशिका हंस पड़ी तभी अनुपम ने जवाब दिया, "सच कह रहा हूं, लेकिन अभी तुम्हें पढ़ाई करने की जरूरत है।" वंशिका ने हो रही परीक्षाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरा गणित और अंग्रेजी का पेपर अच्छा नहीं गया है, लेकिन हिंदी में अच्छे नंबर आए है। इसके बाद दोनों ने हिंदी में बात की।

अनुपम खेर वर्कफ्रंट -
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर बहुत जल्द कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाले हैं। कंगना ने इस फिल्म का डायरेक्शन खुद किया है। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें-

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर Asit Modi के खिलाफ FIR, यौन शोषण का लगा आरोप

महासंग्राम! 'अनुपमा' से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तक, शो में आने वाले हैं ये खौफनाक ट्विस्ट

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani का टीजर हुआ रिलीज, आलिया और रणवीर की केमिस्ट्री देख हो जाएंगे इमोशनल

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन