1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का संग पापा को चीयर करने पहुंची 'वामिका', कैमरे में हुईं कैद, देखें

अनुष्का संग पापा को चीयर करने पहुंची 'वामिका', कैमरे में हुईं कैद, देखें

 Published : Jan 24, 2022 06:50 am IST,  Updated : Jan 24, 2022 06:50 am IST

भारतीय पारी के दौरान जब विराट ने अर्धशतक पूरा किया, तब स्टैंड्स में अनुष्का शर्मा की गोद में उनकी बेटी भी थीं।

अनुष्का संग पापा को...- India TV Hindi
अनुष्का संग पापा को चीयर करने पहुंची 'वामिका' Image Source : SOCIAL MEDIA ( TWITTER)

भारत के पूर्व कप्तान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की पहली झलक दुनिया के सामने आ गई है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दौरान टीवी पर विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली झलक देखने को मिल गई। इस दौरान वह अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई दीं।  भारतीय पारी के दौरान जब विराट ने अर्धशतक पूरा किया, तब स्टैंड्स में अनुष्का शर्मा की गोद में उनकी बेटी भी थीं। इतना ही नहीं, फिफ्टी लगाने के बाद कोहली ने भी वामिका को देखकर मजेदार रिएक्शन दिया। विराट का रिएक्शन देखने के बाद अनुष्का और वामिका तालियां बजाती हुई नजर आईं।

अनुष्का ने ब्लैक और उनकी बेटी वामिका ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी। वामिका का ये चंद सेकेंड का वीडियो सामने आते ही छा गया और तमाम फैंस का विराट-अनुष्का की बेटी की पहली झलक देखने का इंतजार भी खत्म हो गया।

वह बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। बता दें कि हाल ही में तस्वीर नहीं खींचने के लिए पैपराजी को इस हॉट कपल ने शुक्रिया कहा था। वामिका ने हाल ही में अपना पहला जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया है।

विराट कोहली ने भी बीच मैदान से बच्चे को गोद में लेने का एक्शन करते हुए अपनी बेटी की तरफ प्यार दिखाया। इस नजारे के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

केपटाउन में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान विराट कोहली 65 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपने करियर का 64वां अर्धशतक इस मैच के दौरान लगाया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन