1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद अनुष्का दिखाएंगी स्टेडियम में दम? हाथ में गेंद लेकर उड़ाएंगी गिल्ली

विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद अनुष्का दिखाएंगी स्टेडियम में दम? हाथ में गेंद लेकर उड़ाएंगी गिल्ली

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 13, 2025 06:44 pm IST,  Updated : May 13, 2025 06:44 pm IST

अनुष्का शर्मा की फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' का टीजर बीते दिनों रिलीज किया गया था। इस टीजर में साफ दिखा था कि अनुष्का शर्मा हाथ में गेंद लिए क्रिकेट के मैदान पर कमाल कर रही थीं।

Anushka Sharma- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब विराट क्रिकेट के मौदान में अपने खेल का प्रदर्शन नहीं करेंगे। लेकिन क्या अनुष्का शर्मा मैदान में नजर आने वाली हैं। बीते कुछ समय पहले हाथ में गेंद लिए नजर आईं अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार निभाने वाली हैं। बताया जा रहा था कि अनुष्का शर्मा अपनी गेंद से बल्लेबाजों के होश उड़ाते नजर आएंगी। हालांकि अब ये बताया जा रहा है कि फिल्म बंद डब्बे में डाल दी गई है। 

झूलन गोस्वामी के किरदार में आने वाली थी नजर

बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट की टीम की स्टार गेंदबाज रहीं झूलन गोस्वामी की जिंदगी भी काफी प्रेरणादायी रही है। पितृसत्ता से भरे इस समाज में भी अपने सपने और जुनून के आगे दुनिया को झुकाकर भारतीय टीम की तरफ से क्रिकेट खेली और पूरी दुनिया के बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ाई। बीते कुछ समय पहले झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर एक फिल्म एनाउंस की गई थी। इस फिल्म का नाम रखा गया 'चकड़ा एक्सप्रेस' और इसमें लीज रोल निभाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिल्म की शूटिंग भी कर ली थी। इतना ही नहीं इस फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया था। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाना था। हालांकि बाद में बताया गया कि ये फिल्म अब बंद डब्बे में डाल दी गई है और रिलीज नहीं होगी। 

झूलन गोस्वामी ने किया रिलीज पर खुलासा

बता दें कि हाल ही में भारतीय टीम की क्रिकेटर रहीं झूलन गोस्वामी ने इंटरव्यू दिया है। जहां उनसे इस फिल्म के बारे में सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में झूलन ने बताया कि मुझे इसके बारे में नहीं पता है कि क्या हो रहा है। मुझसे इस बारे में कोई बात नहीं हुई है। अब माना जा रहा है कि ये फिल्म बंद कर दी गई है। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो गई थी और इसका टीजर भी लोगों को काफी पसंद आया था। अब अगर ये फिल्म रिलीज होती है तो अनुष्का शर्मा को हाथ में गेंद लिए क्रिकेट के मैदान में देखा जा सकता है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन