1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 22 साल छोटी जॉर्जिया एंड्रियानी की इस बात पर दिल हार बैठे थे Arbaaz Khan, एक्टर ने खुद किया खुलासा

22 साल छोटी जॉर्जिया एंड्रियानी की इस बात पर दिल हार बैठे थे Arbaaz Khan, एक्टर ने खुद किया खुलासा

 Published : Nov 15, 2022 06:55 am IST,  Updated : Nov 15, 2022 06:55 am IST

अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट करना शुरू किया था। अरबाज-मलाइका की शादी 18 सालों तक चली, जिससे उनका एक बेटा भी है।

arbaaz khan- India TV Hindi
जॉर्जिया एंड्रियानी की इस बात पर दिल हार बैठे थे Arbaaz Khan Image Source : INSTAGRAM/GIORGIA.ANDRIANI22

बॉलीवुड में एक समय के फेमस कपल रहे मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान (Arbaaz Khan) कई सालों पहले तलाक लेकर अपने-अपने रास्ते अलग कर चुके हैं। दोनों ने अलग होने के बाद अपनी जिंदगी में एक बार फिर प्यार को एंट्री दी, जिसके बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जहां अपने से 11 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ खुल्लम-खुल्ला इश्क लड़ा रही हैं तो वहीं अरबाज खान अपने से 22 साल छोटी जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) को डेट कर रहे हैं। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को कबूल किया है और अक्सर साथ में तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या Rajkummar Rao बनने वाले हैं पापा? शहनाज गिल के सामने किया बड़ा खुलासा

अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने हाल ही में अपने और जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) के रिश्ते पर एक टॉक शो में बात की जहां उन्होंने खुलकर बताया कि वो अपने से 22 साल छोटी जॉर्जिया एंड्रियानी की किस बात पर दिल हार बैठे थे। अरबाज खान (Arbaaz Khan)  ने कहा की भले ही हमारे बीच उम्र का लंबा फासला है लेकिन हमें कभी इसका एहसास नहीं हुआ। अरबाज ने बताया कि जब आप एक रिश्ते में हों तो आप बहुत आगे की नहीं सोचते हैं, मुझे लगता है कि हम अपनी जिंदगी के उस पड़ाव पर हैं जहां हम सोच रहे हैं कि हम कैसे इसे आगे ले जाना चाहते हैं।

फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं Aamir Khan, ‘लाल सिहं चड्ढा’ फ्लॉप होने के बाद लिया बड़ा फैसला

जॉर्जिया की इस बात को पसंद करते हैं अरबाज

अरबाज खान ने बताया की वह जॉर्जिया के खुशमिजाज अंदाज को पसंद करते हैं और इसी से अटरैक्ट हुए थे। बता दें कि अरबाज खान (Arbaaz Khan)  और जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान एक-दूसरे के साथ थे। सोशल मीडिया पर जॉर्जिया अक्सर अरबाज संग वीडियो शेयर करती रहती थीं। अरबाज खान (Arbaaz Khan) जल्द ही फिल्म 'पटना शुक्ला' में काम करने वाले हैं। इस फिल्म में अरबाज खान (Arbaaz Khan) और मलाइका के बेटे अरहान खान भी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करेंगे। वहीं जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) के बारे में बात करें तो वह कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) को 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

इस अभिनेत्री को तीसरी बार हुआ कैंसर, लिखा- मृत्यु जीवन का हिस्सा है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन