1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ind vs Pak मैच के दौरान अनुष्का शर्मा-अरिजीत सिंह ने की खूब मस्ती, वायरल हुआ वीडियो

Ind vs Pak मैच के दौरान अनुष्का शर्मा-अरिजीत सिंह ने की खूब मस्ती, वायरल हुआ वीडियो

 Published : Oct 15, 2023 02:10 pm IST,  Updated : Oct 15, 2023 02:10 pm IST

अनुष्का शर्मा और अरिजीत सिंह का इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। मैच के बीच सिंगर, अनुष्का से तस्वीर के लिए रिक्वेस्ट करते दिखाई दिए।

अनुष्का शर्मा-अरिजीत सिंह - India TV Hindi
अनुष्का शर्मा-अरिजीत सिंह Image Source : X

इंडिया की जीत का जश्न पूरे देश भर में देखने को मिला है। ICC वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मुकाबले में भारत ने जीत कर धमाका कर दिया है। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ, जहां टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए कई बड़ी हस्तियां भी पहुंची थीं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच देखने पहुंची। इसी मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का शर्मा-अरिजीत सिंह नजर आ रहे हैं। 

अनुष्का शर्मा-अरिजीत सिंह की मस्ती 

पति विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंची अनुष्का शर्मा को मैच के दौरान स्पॉट किया गया। वहीं अरिजीत सिंह भी इंडिया वर्सेस पाकिस्तान प्री-मैच के लिए अपना लाइव परफॉर्म करने पहुंचे थे। वहीं इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, जिसकी चर्चा हो रही है। हम बात कर रहे हैं उस वीडियो की जहां अरिजीत इशारों-इशारों में अनुष्का से उनकी तस्वीर के लिए रिक्वेस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। 

अनुष्का ने दिए पोज
मैच के दौरान अरिजीत सिंह ने जैसे ही अनुष्का शर्मा को देखा तो उन्होंने अपना फोन निकाला और अनुष्का से एक फोटो के लिए किक्वेस्ट की। वहीं अनुष्का को भी पोज करते हुए देखा गया। अरिजीत और अनुष्का का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। आप देख सकते हैं कि अरिजीत, अनुष्का से इशारे में बात करते नजर आए थे। 

अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट 
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के जीवन पर एक बायोपिक है। यह फिल्म लगभग 4 वर्षों के बाद उनकी फिल्म में वापसी का भी प्रतीक है। उन्हें आखिरी बार 'जीरो' में देखा गया था जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं। 

ये भी पढ़ें- 

इंस्टाग्राम से गायब हुए एक्टर प्रभास, फैंस पूछ रहे हैं वजह!

Singham Again में दीपिका पादुकोण का 'शक्ति शेट्टी' स्टाइल मचाएगा तहलका, रोहित शेट्टी की फिल्म में एक्शन का मिलेगा डबल डोज

बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक, नवरात्रि के ये हिट सॉन्ग गरबा नाइट की बढ़ाएंगे रौनक

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन