1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज से पहले खूब हुई चर्चा, बॉक्स ऑफिस पर भी फ्लॉप हुई मूवी? OTT पर रिलीज हुई फिल्म तो फैन्स बोले- 'चार्मलैस'

रिलीज से पहले खूब हुई चर्चा, बॉक्स ऑफिस पर भी फ्लॉप हुई मूवी? OTT पर रिलीज हुई फिल्म तो फैन्स बोले- 'चार्मलैस'

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 23, 2025 07:56 pm IST,  Updated : Apr 24, 2025 03:43 pm IST

अर्जुन कपूर बीते कुछ समय से बतौर हीरो हिट नहीं हो पा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल रही थी।

Arjun kapoor- India TV Hindi
अर्जुन कपूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवड स्टारकिड अर्जुन कपूर ने अपनी पहली ही फिल्म से धूम मचा दी थी। लेकिन समय के साथ ही अर्जुन कपूर का चार्म दिन पर दिन घटता रहा। आज करियर के 10 साल बाद अर्जुन कपूर की फिल्में न ही बॉक्स ऑफिस पर चल रही हैं और न ही ओटीटी  पर। हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बवी' सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब ओटीटी पर भी इस फिल्म को लेकर फैन्स खुश नहीं हैं। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर की इस फिल्म को फैन्स ने चार्मलेस तक बताया है। 

घमंड और बेरुखी खा गई अर्जुन कपूर का करियर?

अर्जुन कपूर ने साल 2013 में आई फिल्म 'इशकजादे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा ने भी डेब्यू किया था। दोनों की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और दोनों की पहली फिल्म ने ही स्टार बना दिया था। अर्जुन कपूर भी अपनी पहली ही फिल्म से हिट हो गए और फिल्में मिलने लगीं। लेकिन समय के साथ अर्जुन कपूर की एरोगेंस के कई वीडियो वायरल होने लगे। कुछ साल पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अर्जुन कपूर ने एक आरजे को चलते शो में थप्पड़ मार दिया था। इतना ही नहीं कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी अर्जुन कपूर की बेरुखी बातें सामने देखने को मिली थीं। इन बातों ने फैन्स को हर्ट किया और अर्जुन कपूर की छवि भी बिगड़ने लगी। देखते ही देखते अर्जुन कपूर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने लगीं। 

10 से हीरो के तौर पर हिट नहीं हुई फिल्म

बता दें कि अर्जुन कपूर ने बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' में विलेन का किरदार निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और लोगों ने काफी तारीफ भी की थी। लेकिन बतौर हीरो अर्जुन कपूर हिट फिल्म देने में संघर्ष कर रहे हैं। अर्जुन कपूर की बतौर हीरो लंबे समय से हिट फिल्म नहीं आई है। करीब 10 साल से हिट का का इंतजार कर रहे अर्जुन की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और खास कमाई नहीं कर पाई। इतना ही नहीं जब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई तब भी लोगों को इंप्रेस नहीं कर पाई। फैन्स ने एक्स पर इसका रिव्यू लिखा फिल्म को टाइम वेस्ट और चार्मलेस बताया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन