1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. औंधे मुंह गिरी हीरो की हीरोगीरी, लगातार 11 फ्लॉप के बाद बना विलेन, तो हाथ लगी सुपरहिट फिल्म, अब हो रही तारीफ

औंधे मुंह गिरी हीरो की हीरोगीरी, लगातार 11 फ्लॉप के बाद बना विलेन, तो हाथ लगी सुपरहिट फिल्म, अब हो रही तारीफ

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 03, 2024 08:47 am IST,  Updated : Nov 03, 2024 08:48 am IST

अर्जुन कपूर की लगातार 11 फिल्में फ्लॉप हो गई हैं। अब खलनायकी अर्जुन कपूर के लिए गुडलक साबित हुई है। अर्जुन कपूर की विलेन बनते ही पहली ही फिल्म हिट हो गई है। इससे पहले हीरो बनकर लगातार 11 फिल्में दे चुके हैं।

Arjun Kapoor- India TV Hindi
अर्जुन कपूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रहे थे। लगातार 11 से ज्यादा फ्लॉप फिल्में देने के बाद अर्जुन कपूर के करियर पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। तभी उनके हाथ एक नेगेटिव किरदार लग गया और खलनायकी का ये फॉर्मूला एक बार फिर से काम कर गया। अर्जुन कपूर की खलनायकी उनके करियर के लिए खुशखबरी लेकर आई है। अब विलेन बनते ही अर्जुन कपूर की फिल्म हिट हो गई है। अर्जुन कपूर हाल ही में रिलीज हुई सिंघम अगेन में विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। इससे पहले अर्जुन की लगातार 11 फिल्में फ्लॉप रहीं हैं। 

खलनायकी है बॉलीवुड का नया चार्म?

बॉलीवुड स्टार्स के लिए अब नायकी से ज्यादा खलनायकी नया चार्म बनता जा रहा है। बॉबी देओल ने भी लगातार फ्लॉप फिल्में दी हैं और अचानक विलेन बनते ही उनका करियर चमक उठा। विलेन बनते ही बॉबी देओल ने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म दे डाली। अब अर्जुन कपूर का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। अर्जुन कपूर ने लगातार 11 फिल्मों के फ्लॉप का सिलसिला भी विलेन बनते ही तोड़ दिया है। अर्जुन कपूर ने 2012 में फिल्म 'इशकजादे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। डेब्यू फिल्म तो हिट रही लेकिन उसके बाद काफी फ्लॉप्स का सामना करना पड़ा। डेब्यू के बाद उनकी दूसरी फिल्म 'औरंगजेब' 2013 में रिलीज हुई और फ्लॉप हो गई। इसके बाद गुंडे सेमी हिट रही और टू स्टेट्स सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद फाइंडिंग फैनी, तेवर जैसी फिल्में बुरी तरह पिट गईं। 2016 में आई फिल्म की एंड का सेमी हिट रही थी। इसके बाद से अर्जुन कपूर की लगातार 11 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं। अब अर्जुन कपूर ने सिंघम अगेन में विलेन का किरदार निभाया है। विलेन बनते ही अर्जुन कपूर की फिल्म भी हिट होने की ओर बढ़ रहा है। 

बॉबी देओल की भी खलनायकी पड़ी भारी

इससे पहले बॉबी देओल का करियर भी इसी परेशानी से जूझ रहा था। बॉबी देओल लंबे समय से बतौर हीरो हिट फिल्म की तलाश कर रहे थे। लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं  लग रही थी। लगातार फ्लॉप फिल्मों से परेशान होकर बॉबी देओल ने नेगेटिव किरदार निभाने का फैसला लिया। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया। इस किरदार ने बॉबी देओल को फिर से ट्रैक पर ला दिया। एनिमल फिल्म न केवल हिट हुई बल्कि बॉबी देओल के करियर की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म साबित हुई। बॉबी देओल   अब विलेन के किरदारों के लिए डिमांड में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन