1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Athiya Shetty KL Rahul Marriage: सुनील शेट्टी के घर जल्द बजेगी शहनाई, अथिया और केएल राहुल इस दिन लेंगे 7 फेरे

Athiya Shetty KL Rahul Marriage: सुनील शेट्टी के घर जल्द बजेगी शहनाई, अथिया और केएल राहुल इस दिन लेंगे 7 फेरे

 Reported By: IANS, Edited By: Poonam Yadav
 Published : Jul 12, 2022 07:55 pm IST,  Updated : Jul 12, 2022 07:56 pm IST

Athiya Shetty KL Rahul Marriage: अथिया शेट्टी और के. एल. राहुल ने पिछले साल ही इंस्टाग्राम के ज़रिये अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। तीन महीने बाद ये दोनों ही स्टार शादी करने की योजना बना रहे हैं।

अथिया और केएल राहुल इस दिन लेंगे 7 फेरे- India TV Hindi
अथिया और केएल राहुल इस दिन लेंगे 7 फेरे Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • दोनों कई सालों से कर रहे हैं एक दूसरे को डेट
  • इस साल 'तड़प' की स्क्रीनिंग में नज़र आए थे एक साथ

Athiya Shetty KL Rahul Marriage: फिल्म एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी, भारतीय क्रिकेटर के.एल.राहुल के साथ आने वाले तीन महीनों में उनके साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और राहुल के माता-पिता हाल ही में अथिया के परिवार से मिलने मुंबई पहुंचे थे।

नया ​घर देख रहा कपल

वहीं खबरों के मुताबिक अथिया और के.एल.राहुल दोनों ही शादी के बाद नए घर में शिफ्ट होंगे, इसलिए उन्होंने अभी से अपने लिए घर देखना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, शादी मुंबई में होगी और इस शादी की सारी देखरेख खुद अथिया कर रही हैं।

इंग्लैंड दौरे से पहले केएल राहुल को जब चोट लगी तो वह जर्मनी सर्जरी कराने गए थे, उस वक्त अथिया भी केएल राहुल के साथ थी उनकी देखरेख करने के लिए। आपको बता दें, अथिया ने फिल्म ‘हीरो’ से सूरज पंचोली के साथ साल 2016 में फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद भी उन्होंने कई फ़िल्में की लेकिन अपने पिता सुनील शेट्टी की तरह वो फिल्मों में बहुत ज़्यादा कामयाब नहीं हो पाईं। 

इन्हें भी पढ़ें-

KKK12: रोहित शेट्टी ने निकाला खतरों के खिलाड़ियों का दम, रो-रोकर हुआ टीवी की बहुओं का बुरा हाल

'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के दौरान आमिर खान को आई थी गहरी चोट, एक्टर ने ऐसे पूरी की फिल्म की शूटिंग

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह शादी के बाद पहुंचे ताजमहल, फैंस को भाया एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन