Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑस्कर ज्यूरी का हिस्सा रह चुका है ये बॉलीवुड सुपरस्टार, सुपरहिट फिल्म से किया था डेब्यू, कभी सड़कों पर करते थे नाटक

ऑस्कर ज्यूरी का हिस्सा रह चुका है ये बॉलीवुड सुपरस्टार, सुपरहिट फिल्म से किया था डेब्यू, कभी सड़कों पर करते थे नाटक

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के उन चंद कलाकारों में शामिल हैं जो ऑस्कर अवॉर्ड्स की ज्यूरी टीम का हिस्सा रह चुके हैं। आयुष्मान ने इसी साल एक हिट फिल्म भी दी है।

Written By: Shyamoo Pathak
Published : Dec 17, 2025 02:25 pm IST, Updated : Dec 17, 2025 02:25 pm IST
Ayushmann Khurana- India TV Hindi
Image Source : INSTARGAM@AYUSHMANNK आयुष्मान खुराना

फिल्म होमबाउंड के चर्चे तेज हो रहे हैं और ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट भी हो गई है। फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी इसको लेकर खुशी जाहिर की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बॉलीवुड स्टार ऐसा भी है जो ऑस्कर अवॉर्ड्स की ज्यूरी टीम का भी हिस्सा रहा है। ये स्टार कोई और नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना हैं। आयुष्मान खुराना ने इस साल फिल्म 'थामा' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धुआं उठा दिया था। रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आए आयुष्मान की ये फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म के साथ ही आयुष्मान के लिए साल 2025 काफी खास रहा है। उन्होंने इसी साल ऑस्कर अवॉर्ड्स में बतौर य्जूरी मैंबर का भी पोल प्ले किया है।

अकादमी अवॉर्ड्स के सीईओ ने की थी पुष्टि

अकादमी के सीईओ बिल क्रेमर और अध्यक्ष जेनेट यांग ने कहा था कि 'कलाकारों, प्रौद्योगिकीविदों और पेशेवरों के इस प्रतिष्ठित समूह को अकादमी में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए हम बेहद रोमांचित हैं। उन्होंने आगे कहा था फिल्म निर्माण और व्यापक फिल्म उद्योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से, इन असाधारण रूप से प्रतिभाशाली व्यक्तियों ने हमारे वैश्विक फिल्म निर्माण समुदाय में अमिट योगदान दिया है।  इस सूची में पर्दे के पीछे के प्रमुख भारतीय प्रतिभाएं भी शामिल रही थीं- कास्टिंग निर्देशक करण मल्ली (गली बॉय), छायाकार राणाबीर दास (ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग), कॉस्ट्यूम डिजाइनर मैक्सिमा बसु (बाजीराव मस्तानी), वृत्तचित्र फिल्म निर्माता स्मृति मुंद्रा (आई एम रेडी, वार्डन) जिन्हें कई शाखाओं द्वारा अकादमी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था और फिल्म निर्माता पायल कपाडिया — जिन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट (2024) के लिए कान्स ग्रांड प्रिक्स जीता था। वह 2025 कान्स फिल्म महोत्सव में जूरी की सदस्य भी थीं।

सुपरहिट फिल्म से किया था डेब्यू

आयुष्मान ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'विक्की डोनर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। यामी गौतम संग रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। इसी फिल्म के बाद से आयुष्मान स्टार बन गए थे। अब तक 40 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में शामिल हो गए हैं। बेहतरीन एक्टर के साथ आयुष्मान एक अच्छे सिंगर और बेहतरीन डांसर भी हैं। बीते दिनों आयुष्मान ने एक कविता लिखी थी जो काफी वायरल रही थी। 

ये भी पढ़ें- 'धुरंधर' बनी सुपरहिट, लेकिन अक्षय खन्ना को खटक रही थी एक चीज, पंडित बुलाकर कराई पूजा, वायरल हुईं Photos

काम वाली बाई थी मां, बेटा बना TV का 'महाबली हनुमान', अब किस्मत ने ली ऐसी करवट, ऑस्कर पहुंची फिल्म

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement