1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एयरपोर्ट पर इस वजह से जिद करने लगे करीना कपूर के लाडले जेह, वायरल हुआ 'लिटिल मंचकिन' का क्यूट वीडियो

एयरपोर्ट पर इस वजह से जिद करने लगे करीना कपूर के लाडले जेह, वायरल हुआ 'लिटिल मंचकिन' का क्यूट वीडियो

 Published : Dec 18, 2023 02:44 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 02:52 pm IST

करीना कपूर और सैफ अली खान अभी हाल ही में अपने दोनों बेटे जेह और तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान करीना के छोटे लाडले जेह ने कुछ ऐसा किया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आप भी जेह की इस क्यूट वीडियो को देख उसपर अपना दिल हार बैठेंगे।

Kareena Kapoor Khan, Kareena son Jeh- India TV Hindi
एयरपोर्ट पर इस वजह से जिद करते दिखे जेह Image Source : VIRAL BHAYANI

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अक्सर अपना ज्यादातर समय फैमिली के साथ स्पेंट करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में एक्टर अपने बच्चों और पत्नी करीना कपूर के साथ छु्ट्टी मनाने गए थे। ऐसे में पूरा परिवार बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ। इस दौरान के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि इसी बीच जेह का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में जेह की क्यूटनेस देख हर कोई उनपर फिदा होते नजर आ रहे हैं।

एयरपोर्ट पर जेह को संभालना हुआ मुश्किल

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर दोनों बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ एयरपोर्ट पर गाड़ी से उतरती हुई नजर आती हैं। इसके बाद जब जेह की नैनी उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करती है तो वो उन्हें पकड़ने नहीं देते हैं। फिर करीना भी जेह की तरफ अपना हाथ बढ़ाती है पर वो मम्मा से भी हाथ छुड़वा लेते हैं और वो बड़े भैया का हाथ पकड़ने की जिद पर अड़ जाते हैं। इसके बाद जैसे ही तैमूर कार से उतरते हैं तो जेह झट से बड़े भैया तैमूर का हाथ पकड़कर चलने लग जाते हैं। जेह का ये क्यूट वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई भाई के लिए जेह का ये प्यार देख उनकी खूब तारीफ कर रहा हैं। 

करीना के लुक की हो रही चर्चा

वहीं इस दौरान करीना ने भी अपने लुक की वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। करीना ने इस दौरान जींस और टॉप पहना हुआ था, जो उन्हें सिंपल लुक दे रहा था।  एक्ट्रेस ने इसके ऊपर रेड कलर का जैकेट कैरी किया हुआ था, जो उन्हें स्टाइलिश लुक दे रहा था।एक्ट्रेस को आप देख सकते हैं कि वह एयरपोर्ट में अपने बच्चों को संभालती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ सैफ भी दिखें हैं। पूरा पटौदी परिवार क्रिसमस की छुट्टियों के लिए साथ में गया है, ऐसे में  फैंस को इस प्यारे कपल की वेकेशन की फोटोज का बेसब्री के साथ इंतजार रहेगा।

ये भी पढ़ें:

वायरल हो रहा इस बाॅलीवुड एक्ट्रेस के बचपन का वीडियो, क्या आपने पहचाना?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अब जल्द आएंगी दया भाभी? कोमल और अंजली भाभी के साथ वायरल हुई फोटो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन