1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Exclusive: बारात में राघव चड्ढा संग भगवंत मान ने जमकर किया भांगड़ा, अरविंद केजरीवाल ने भी दिया साथ, जोरदार वीडियो वायरल

Exclusive: बारात में राघव चड्ढा संग भगवंत मान ने जमकर किया भांगड़ा, अरविंद केजरीवाल ने भी दिया साथ, जोरदार वीडियो वायरल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 26, 2023 12:36 pm IST,  Updated : Sep 26, 2023 01:41 pm IST

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी धमाकेदार तरीके से हो गई है। परिणीति पहली बार दुल्हन के तौर पर राघव के घर का हिस्सा बनकर पहुंच गई हैं। दोनों की शादी के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राघव की बारात में आप के शीर्ष नेता थिरकते नजर आ रहे हैं।

Raghav Chadha, parineeti chopra, bhagwant mann, arvind kejriwal- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी भगवंत मान ने किया जोरदार डांस। Image Source : INDIA TV

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लिए। कपल ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। इस शाही स्टाइल वाली शादी में पॉलीटिक और नॉन पॉलिटिक लोग पहुंचे थे। दोनों के परिवार वाले और रिश्तेदार भी मौजूद थे। राघव-परिणीति की शादी में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता भी मौजूद रहे हो और जमकर मस्ती करते भी नजर आए। अब राघव की बारात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सीएम अरविंद केजरीवार, भगवंत मान और संजय सिंह नजर आ रहे हैं। 

राघव संग भगवंत मान ने किया डांस

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि राघव चड्ढा की बारात में दुल्हे राजा खुद भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भी उनका साथ दिया। राघव भांगड़ा करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्समंत्री भगवंगत मान को साथ में डांस करने के लिए कहते हैं, जिसके बाद भगवंत मान आगे आकर उनके साथ डांस करते हैं और फिर उन्हें गले लगा लेते हैं। इस दौरान सीएम केजरीवाल भी तालियां बजाकर थिरकते दिखते हैं। वीडियो में आप सांसद संजय सिंह भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो बारात निकलने से पहले का है। 

शादी में था राजनेताओं का जलवा
इससे पहले भी आप के शीर्ष नेताओं के साथ परिणीति और राघव की तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत माथ न्यूली वेड कपल को बधाई देते नजर आए थे। दोनों ने कपल के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई थीं। बता दें, राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। ऐसे में उनकी शादी में नेताओं की मौजूदगी रही। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी शादी में मौजूद थे। 

परिणीति और राघव के स्टाइल ने जीता दिल
बात करें परिणीति और राघव के वेडिंग लुक की तो परिणीति ने आइवरी कलर का लहंगा कैरी किया था। वहीं राघव चड्ढा ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों के कपड़े मैचिंग थे। परिणीति ने काफी मिनिमल मेकअप कैरी किया है। साथ ही उन्होंने जड़ाऊ स्टाइल हैवी ज्वेलरी भी पहनी है। परिणीति के ओढ़नी पर गोल्डन रंगन से राघव लिखा हुआ है। वहीं वेडिंग वेन्यू पूरी तरह सफेद फूलों से सजा है। इसके बीच परिणीति परी सी नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में परिणीति और राघव एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। सभी तस्वीरें काफी ड्रीमी लग रही हैं। तस्वीरों में जयमाल और फेरे की रस्में भी देखने को मिल रही हैं। राघव बड़े ही प्यार से परिणीति को हर तस्वीर में थामें नजर आए हैं। 

ये भी पढ़ें: राघव की दुल्हनिया परिणीति का चड्ढा हाउस में हुआ ग्रैंड वेलकम, ढोल-नगाड़ों वाले स्वागत का Video Viral

बहन परिणीति की शादी मिस कर के क्या कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा? सामने आई तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन