1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बिग बॉस 17' में जब बहन मन्नारा की आंखों में आए आंसू, प्रियंका चोपड़ा ने स्पेशल पोस्ट कर किया सपोर्ट

'बिग बॉस 17' में जब बहन मन्नारा की आंखों में आए आंसू, प्रियंका चोपड़ा ने स्पेशल पोस्ट कर किया सपोर्ट

 Published : Oct 20, 2023 09:47 am IST,  Updated : Oct 20, 2023 09:47 am IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा को 'बिग बॉस 17' में रोता हुए देख इमोशनल हो गई और उन्होंने उसके लिए इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट भी शेयर किया है। प्रियंका ने अपनी बहन को बहुत ही खास अंदाज में सपोर्ट किया है।

Priyanka Chopra, Mannara Chopra, Bigg boss 17, bb 17, salman khan- India TV Hindi
Priyanka Chopra-Mannara Chopra Image Source : INSTAGRAM

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनास और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ प्यारी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। अब जब उनकी चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में 'बिग बॉस 17' में पहुंची है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा चोपड़ा के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। 

प्रियंका चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा की खास तस्वीर 

प्रियंका चोपड़ा ने बहन मन्नारा चोपड़ा को 'बिग बॉस 17' में नई शुरूआत के लिए शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार की सुबह प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी चचेरी बहन मन्नारा के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर प्रियंका चोपड़ा की मिस वर्ल्ड 2000 के समय की है, जिसमें मन्नारा उनके साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही है। मन्नारा इस फोटो में प्रियंका की बाहों में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस फोटो में सिर पर ताज लगाए वाइट आउटफिट में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान तस्वीर में मन्नारा ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं।

Priyanka Chopra, Mannara Chopra, Bigg boss 17, bb 17, salman khan
Image Source : INSTAGRAMप्रियंका चोपड़ा-मन्नारा चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा को किया सपोर्ट 
'बिग बॉस 17' में दूसरे दिन भी कंटेस्टेंट्स के बीच खूब-कहा सुनी देखने को मिली। इसी बीच मन्नारा चोपड़ा ने रोकर शो में सबके ध्यान अपनी ओर खींच लिया और इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने स्पेशल पोस्ट करते हुए अपनी बहन मन्नारा को सपोर्ट किया है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि 'थ्रोबैक टू लिटिल मन्नारा गुड लक लिटिल वन।' बता दें कि मन्नारा चोपड़ा प्रियंका की चचेरी बहन हैं। मन्नारा की मां कामिनी चोपड़ा, प्रियंका के पिता की बहन हैं। मन्नारा 2018 में जोधपुर में प्रियंका और निक जोनास की शादी में शामिल हुई थीं। मन्नारा ने साउथ फिल्मों में काम किया है। 

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट 
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में 'सिटाडेल 2' में देखा गया था। 'हेड्स ऑफ स्टेट' और हिंदी फीचर 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। 

ये भी पढ़ें-

कंगना रनौत ने World Cup 2023 को लेकर की ये भविष्यवाणी, 'बिग बॉस 17' में जाने से पहले कह दी ये बड़ी बात

Jhalak Dikhhla Jaa 11 में स्टार्स कंटेस्टेंट्स के बीच होगा डांस का महामुकाबला, जज मलाइका अरोड़ा के वार से बचना है मुश्किल

नव्या नंदा ने भाई अगस्त्य नंदा के बचपन का मजेदार वीडियो किया शेयर, गिटार बजाते दिखे 'द आर्चीज' स्टार

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन