1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bipasha Basu Pregnant: शादी के 6 सालों बाद प्रेग्नेंट हुईं बिपाशा बसु! जल्द आने वाला है पहला बेबी?

Bipasha Basu Pregnant: शादी के 6 सालों बाद प्रेग्नेंट हुईं बिपाशा बसु! जल्द आने वाला है पहला बेबी?

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 29, 2022 05:53 pm IST,  Updated : Jul 29, 2022 05:53 pm IST

Bipasha Basu Pregnant:बॉलीवुड स्टार बिपाशु बसु और करण सिंह को लेकर प्रेग्नेंसी की खबरे आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार बिपाशा बसु जल्द ही अपने पहले बच्चे का एलान कर सकती हैं।

Bipasha Basu instagram- India TV Hindi
Bipasha Basu Pregnant Image Source : BIPASHA BASU INSTAGRAM

Highlights

  • बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को 6 साल हो चुके हैं
  • 2016 में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने शादी की थी

Bipasha Basu Pregnant: बॉलीवुड के कपल्स में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर में किलकारियां गूजने वाली हैं। बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरें सुन उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। बता दें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को 6 साल हो चुके हैं और अब उनके घर किलकारियां गूंजने जा रही हैं।

बिपाशा और करण की ओर से फिलहाल इस खुशखबरी का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दोनों ही सितारे जल्द ही फैंस को इस बात की खुशखबरी देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करण और बिपाशा अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयारियां कर रहे हैं।

Vikrant Rona Box Office Collection Day 1: किच्चा सुदीप की फिल्म ने की दमदार ओपनिंग, कमाए इतने करोड़

2016 में कपल ने की थी शादी 

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात भूषण पटेल की फिल्म अलॉन केसेट पर हुई थी। साल 2015 में दोनों ने डेटिंग शुरू की और फिर साल 2016 में कपल ने शादी कर ली। पिछले 6 साल से दोनों अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं।

Ek Villain Returns Twitter review: विलेन को मिला लोगों का प्यार या नफरत? यहां जानिए कैसी है फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन