1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर की धांसू परफॉर्मेंस ने उड़ाए सबके होश, 'एनिमल' की जमकर तारीफ कर रहे हैं लोग

रणबीर कपूर की धांसू परफॉर्मेंस ने उड़ाए सबके होश, 'एनिमल' की जमकर तारीफ कर रहे हैं लोग

 Published : Dec 01, 2023 09:08 am IST,  Updated : Dec 01, 2023 10:33 am IST

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले फिल्म को लेकर लोगों का ये रिएक्शन जरूर पढ़ ले।

Ranbir Kapoor, Animal- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर एनिमल की हो रही खूब तारीफ Image Source : DESIGN

साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की 'एनिमल' आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं इस फिल्म  ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फर्स्ट डे 'एनिमल' को देखने के लिए सिनेमाघरों में भी ऑडयिंस की भारी भीड़ नजर आ रही है। लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के रिव्यू भी करने शुरू कर दिए हैं। अगर आप भी रणबीर कपूर की ये फिल्म देखने जा रहे हैं तो उससे पहले सोशल मीडिया पर आए लोगों के ये रिएक्शन जरूर पढ़ ले। 

'एनिमल' को लोगों ने बताया मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म

फाइनली 'एनिमल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के रिलीज से पहले फैंस के बीच जो दीवानगी देखने को मिल रही थी, रिलीज के बाद उनकी ये दीवानगी और बढ़ गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस इतने क्रेजी हो गए है कि पहला शो देखने के लिए लंबी कतार लग गई है। रिलीज के पहले ही दिन सिनेमाघर ऑडियंस से खचाखच भरी हुई नजर आ रही है। वहीं अब लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया है। लोग इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तो आइए एक-एक करके फैंस के रिव्यू पर नजर डालते हैं और जानते है कि उन्हें ये फिल्म कैसी लगी है। 

पहले दिन 1 मिलियन एडवांस टिकट हुए बुक

बता दें कि रणबीर कपूर की 'एनिमल' पहले दिन 1 मिलियन एडवांस टिकट बेचने वाली 2023 की तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। जिसके साथ रणबीर कपूर भी 1 मिलियन क्लब में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ शामिल हो गए हैं। SRK की 'जवान' और 'पठान' अब तक में सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग स्कोरर हैं और दोनों ने रिलीज से पहले 1 मिलियन से अधिक टिकट बेचे थे। 

'एनिमल' की स्टार कास्ट

बता दें कि 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा बाॅबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय, प्रेम चोपड़ा और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'एनिमल' आज 1 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। 

इन्हें भी पढ़ेंः 

'एनिमल' देखने से पहले जान ले आलिया भट्ट का रिव्यू, पति रणबीर कपूर की फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने कही ऐसी बात

पति बॉबी देओल की फिल्म की स्क्रीनिंग में दिखा तान्या का जलवा, इस उम्र में भी काफी यंग दिखती हैं धर्मेंद्र की छोटी बहू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन