1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Entertainment Top 5 News Today: ' दृश्यम-2' के ट्रेलर से लेकर 'अनुपमा' में आने वाले नए ट्विस्ट तक, पढ़िए एंटरटेनमेंट जगत की 5 बड़ी खबरें

Entertainment Top 5 News Today: ' दृश्यम-2' के ट्रेलर से लेकर 'अनुपमा' में आने वाले नए ट्विस्ट तक, पढ़िए एंटरटेनमेंट जगत की 5 बड़ी खबरें

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 17, 2022 12:17 pm IST,  Updated : Oct 17, 2022 12:23 pm IST

Bollywood Wrap: आज यानी सोमवार को 'दृश्यम-2' फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। वही अनुपमा में भी नया ट्विस्ट आएगा। ऐसे ही मनोरंजन जगत की सभी छोटी-बड़ी खबरें पढ़िए यहां।

Bollywood - India TV Hindi
Bollywood top 5 news Image Source : TWITTER

Highlights

  • उर्वशी रौतेला ईरानी महिलाओं और लड़कियों के सपोर्ट में अपने बाल कटवा रही हैं
  • मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 2' का ट्रेलर रिलीज होने वाला है
  • खबरों में दावा किया गया है कि नयनतारा और डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने छह साल पहले शादी की थी

Bollywood Wrap: एक बार फिर हम मनोरंजन जगत की सभी छोटी-बड़ी खबरें लेकर आपके सामने हाजिर हैं। आज हम आपको यहां दिन की टॉप बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की खबर बताएंगे। वो चाहे कोई मसालेदार खबर हो या फिर गॉसिप आपको सब यहां मिलेगा। हैं। एंटरटेनमेंट की आज की 5 बड़ी खबरों की बात करें तो आज स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सिरी है। इसके अलावा आज ''दृश्यम-2' का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। ऐसी ही टॉप खबरें पढ़ें नीचे।

Nayanthara Vignesh Shivan Wedding Date: तमिल सिनेमा जगत के स्टार कपल एक्ट्रेस नयनतारा और डायरेक्टर विग्नेश शिवन लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। तमिलनाडु सरकार ने नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन के जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद जांच के आदेश दिए थे। जिसमें यह पता लगाया गया कि इस महीने की शुरुआत में पैदा हुए दो बच्चों के माता-पिता बनने के लिए सरोगेसी कानूनों का उल्लंघन किया या नहीं। इसकी जांच के दौरान मीडिया की खबरों में दावा किया गया कि दंपति ने छह साल पहले शादी की थी। 

Nayanthara surrogacy controversy: सरोगेसी विवाद के बाद सामने आया बड़ा सच, 6 साल पहले हो चुकी है नयनतारा और विग्नेश की शादी

Drishyam 2: फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) का ट्रेलर बस कुछ ही घंटों में रिलीज होने वाला है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर तहलका मचा हुआ है। फिल्म मेकर्स ने भी इस ट्रेलर लॉन्च की जबरदस्त तैयारी कर रखी है। इस बात की जानकारी देते हुए अजय देवगन ने एक पोस्टर जारी किया है। ट्विटर पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में कहानी को लेकर एक हिंट दिया है। उन्होंने लिखा है, 'सच पेड़ के बीज की तरह होता है, जितना भी चाहे दफनालो, वो एक दिन बाहर आ ही जाता है।' 

Drishyam 2 Trailer: इंतजार हुआ खत्म! अब बस कुछ ही घंटों में सामने आएगा Ajay Devgn की 'दृश्यम 2' का ट्रेलर

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उन्हें जमीन पर उकड़ू होकर बैठे बाल कटवा रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि, 'ईरानी महिलाओं और उन लड़कियों के सपोर्ट में अपने बाल कटवा रही हूं जिनकी ईरानी मोरल पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद माशा अमीनी के निधन के किए जा रहे प्रोटेस्ट में हत्या कर दी गई। वहीं उत्तराखंड की 19 वर्षीय लड़की अंकिता भंडारी के लिए। महिलाओं का सम्मान कीजिए, यह महिलाओं के आंदोलन का एक वैश्विक प्रतीक है।' 

Urvashi Rautela ने गुस्से में चलवाई अपने बालों पर कैंची, अजीब फैसले की वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ

Anupama Latest Twist: टीवी शो 'अनुपमा' (Anuapmaa) में हमने अब तक देखा कि पाखी और अधिक एक रिसॉर्ट के रूम में अकेले मिलने गए। जिसके बाद शाह और कपाड़िया परिवार की सभी महिलाओं ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। सबको लगा था कि ऐसे पकड़े जाने के बाद पाखी अपनी हरकत पर शर्मिंदा होगी। लेकिन यहां तो मामला उल्टा होने जा रहा है। अपने भाई तोषू की तरह पाखी भी गलती करके खुद ही सीन क्रिएट करने वाली है। 

Anupamaa Upcoming Twist: बेशर्मी की हदें पार करेंगे पाखी और अधिक, पोती की हरकतें देख बा को पड़ा दिल का दौरा

Kangana Ranaut: अब एक बार फिर कंगना अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। एक वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि उन्हें वो दिन याद आ गए हैं जब उन पर एक एडिटर ने काला जादू करने के आरोप लगाया था। बता दें कंगना ने अपने ही इंस्टाग्राम स्टोरी में  वीडियो शेयर करते हुए लिखा है की 200 साल पहले कैसे महिलाओं को डायन कहकर जिंदा जला दिया जाता था। अगर आपके पास सुपर पावर्स हैं तो आपको डायन करार दिया जाएगा। मुझे भी डायन कहा गया लेकिन मैंने खुद को जलने नहीं दिया उल्टा उनको हा हा हा। मैं रियल विच हूं वोहााहा आबरा का डाबरा।’ 

दिवाली पर Period blood मिक्स कर लड्डू बांटे, काला जादू किया, कंगना रनौत पर लगा ये आरोप

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन