1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली पत्नी डिजाइनर तो दूसरी टॉप एक्ट्रेस, फेमस बिजनेसमैन ने की थी तीन शादी, मौत के बाद संपत्ति पर छिड़ा विवाद

पहली पत्नी डिजाइनर तो दूसरी टॉप एक्ट्रेस, फेमस बिजनेसमैन ने की थी तीन शादी, मौत के बाद संपत्ति पर छिड़ा विवाद

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 17, 2025 05:27 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 05:27 pm IST

इस बिजनेसमैन के पास लगभग 30,000 करोड़ रुपये की विशाल व्यावसायिक और व्यक्तिगत संपत्ति थी, जिसे लेकर अब परिवार में विवाद मच गया है। बिजनेसमैन की दूसरी पत्नी और तीसरी पत्नी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद गहराया हुआ है।

sunjay kapur- India TV Hindi
संजय कपूर। Image Source : X/@SUNJAYKAPUR

उद्योगपति और सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी संपत्ति को लेकर विवाद दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। संजय कपूर ने तीन शादियां की थीं। उनकी पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई, जिनसे वह 1996 में शादी के बंधन में बंधे और साल 2000 में दोनों अलग हो गए। नंदिता से तलाक के बाद संजय कपूर ने जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस और कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर से शादी की और 2016 में उनसे भी तलाक हो गया। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की। लेकिन, इसी साल जून में इंग्लैंड में पोलो खेलते समय उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई, जिसके बाद से ही उनकी संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है।

करिश्मा के बच्चों और प्रिया सचदेव के बीच जंग

करिश्मा कपूर इस मामले से सीधे तौर पर नहीं जुड़ी हैं, लेकिन वह इस मामले में अपने बच्चों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जब संजय कपूर का निधन हुआ, वह 30,000 करोड़ की व्यावसायिक और व्यक्तिगत संपत्ति के स्वामी थे। बिजनेसमैन के निधन से कुछ महीने पहले ही 21 मार्च 2025 की तारीख वाली एक वसीयत सामने आई, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। अदालत में दायर दस्तावेजों के अनुसार, उनकी अधिकांश चल और अचल संपत्ति उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को दी गई है। जिसे लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है।

तीन बच्चों के पिता थे संजय कपूर

संजय कपूर तीन बच्चों के पिता थे। करिश्मा कपूर से दो बच्चे समायरा और कियान और प्रिया सचदेव से बेटा अजायरिस कपूर। समायरा और कियान ने संजय कपूर की वसीयत की प्रामाणिकता को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया और दावा किया कि वसीयत और दस्तावेज संदिग्ध हैं। दूसरी तरफ प्रिया सचदेव ने जालसाजी या हेरफेर के सभी आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि वसीयत कानूनी रूप से वैध है।

प्रिया के खिलाफ संजय कपूर का परिवार

यह विवाद प्रिया और करिश्मा के बच्चों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि संजय कपूर की मां रानी कपूर और उनकी बहन मंधिरा भी इस मामले में शामिल हो चुकी हैं। रानी कपूर ने संजय की मृत्यु के बाद प्रिया द्वारा संपत्ति के प्रबंधन को लेकर  चिंता व्यक्त की है। वहीं संजय की बहन मंधिरा ने भी बयान जारी कर प्रिया पर पारिवारिक झगड़ों में शामिल होने का आरोप लगाया है। प्रिया सचदेव की कानूनी टीम का तर्क है कि संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा कई सालों तक उनके जीवन से लगभग अनुपस्थित रहीं और इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी मौत के समय प्रिया ही उनकी लीगल वाइफ थीं। दूसरी ओर, करिश्मा के बच्चों के वकीलों का कहना है कि प्रिया से संजय कपूर की शादी, उनके उत्तराधिकारियों समारा और कियान के वैधानिक अधिकारों को रद्द नहीं कर सकती।

ये भी पढ़ेंः 'सब अक्षय खन्ना की बात कर रहे हैं, लेकिन...' सौम्या टंडन को भाया 'धुरंधर' का ये सुपरस्टार, दिल खोलकर की तारीफ

विक्की ने आलिया को दिखाया बेटे का चेहरा? फोन की स्क्रीन देख खिलखिलाने लगीं राहा की मम्मी, क्यूट रिएक्शन वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन