1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फोटो देखते ही भगा दिया गया, एक्टर ने सुनाया किस्सा

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फोटो देखते ही भगा दिया गया, एक्टर ने सुनाया किस्सा

 Reported By: Joyeeta Mitra Suvarna, Edited By: Akanksha Tiwari
 Published : May 02, 2023 01:58 pm IST,  Updated : May 02, 2023 01:58 pm IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी लंबे ब्रेक के बाद फिल्म 'Jogira Sara Ra Ra' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'हीरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आए थे।

Nawazuddin Siddiqui- India TV Hindi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी Image Source : INSTAGRAM/NAWAZUDDIN._SIDDIQUI

बॉलीवुड एक्टर Nawazuddin Siddiqui आज के समय में हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। लेकिन एक वक्त था जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्मों में छोटे रोल पाने के लिए भी दर-दर भटकना पड़ता था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने फिल्मी करियर में यूं तो कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली थी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन ने फैजल नाम के किरदार में ऐसी जान फूंकी थी कि दर्शकों को आज भी उनका ये किरदार याद है। फिल्म 'Jogira Sara Ra Ra' के प्रमोशन के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने स्ट्रगल के दिनों का एक किस्सा सुनाया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का स्ट्रगल

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भले ही आज दुनियाभर के लोग जानते हैं लेकिन एक वक्त था जब उन्हें अपना रिज्यूम लेकर प्रोडक्शन हाउस के चक्कर काटने पड़ते थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने करियर के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, 'पहले इंटरव्यू के लिए गया था, तब उस जमाने में तो ट्विटर, इंस्टाग्राम, फ़ेसबुक नहीं थे तो हम रिज्यूम लेकर जाते थे। वहां में रिज्यूम लेकर गया तो मेरी फोटो फोल्ड हो गई, मैंने बार बार सीधा करने की कोशिश की और फोटो दिखाई, उन्होंने फोटो देखते ही मुझे भगा दिया।'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्में

Nawazuddin Siddiqui आने वाले समय में नेहा शर्मा के साथ फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इस कॉमेडी फैमली ड्रामा फिल्म में पहली बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा के बीच का रोमांस बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाला है। फिल्म 'Jogira Sara Ra Ra' 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'हड्डी', 'नूरानी चेहरे' और 'टीकू वेड्स शेरू' में नजर आने वाले हैं। फिल्मों के साथ-साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं।

यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रियल लाइफ में रोमांस मिले न मिले लेकिन फिल्मों में मिल रहा भरपूर मजा

दुनिया की नजर आलिया की 100000 मोतियों वाली ड्रेस पर, लेकिन इस एंजेल लुक का असली हीरो है ये

Isha ambani met gala 2023: मेट गाला में बला की खूबसूरत लगीं ईशा अंबानी, पीछे रह गईं प्रियंका और आलिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन