1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Chandramukhi 2 Trailer: चंद्रमुखी बन कंगना रनौत ने मचाई धूम, घुंघराले बाल और तीखे तेवर ने जीता फैंस का दिल

Chandramukhi 2 Trailer: चंद्रमुखी बन कंगना रनौत ने मचाई धूम, घुंघराले बाल और तीखे तेवर ने जीता फैंस का दिल

 Published : Sep 03, 2023 04:48 pm IST,  Updated : Sep 03, 2023 05:40 pm IST

Chandramukhi 2 Trailer: 'चंद्रमुखी 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कंगना रनौत इस फिल्म में चंद्रमुखी का रोल प्ले कर रही है। ट्रेलर में राघव लारेंस के एक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Chandramukhi 2 Trailer release Kangana Ranaut looks beautiful Raghava Lawrence dual avatars win fans- India TV Hindi
Chandramukhi 2 Trailer Image Source : INSTAGRAM

Chandramukhi 2 Trailer: कंगना रनौत अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है, लेकिन इस बार बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कंगना रनौत हमेशा अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीत लेती है।  'चंद्रमुखी 2' से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक 5 अगस्त को रिवील कर दिया गया है। लोगों को कंगना रनौत का चंद्रमुखी लुक बहुत पसंद आया। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 

चंद्रमुखी बन कंगना रनौत ने मचाई धूम

'चंद्रमुखी 2' के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज करते हुए कंगना रनौत और राघव लारेंस का दमदार रोल रिवील कर दिया है।  कंगना रनौत इस ट्रेलर में शाही अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये महारानी अवतार सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस ट्रेलर में उन्होंने बंगाली ड्रेस पहना हुआ है। इसके साथ ही माथे पर टीका, गले में रानी हार और कमर बंध पहना हुआ है। इस ट्रेलर में आप  राघव लारेंस को भी शाही अंदाज में एक्शन करते देख सकते हैं। इस लुक को देखकर ही अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म में कंगना रनौत दमदार रोल प्ले करने वाली है। 

तीखे तेवर ने जीता फैंस का दिल 
कंगना के लुक ने सभी का दिल जीत लिया है। ट्रेलर में एक्ट्रेस ने अपने बेखौफ अंदाज से 'चंद्रमुखी 2' के ट्रेलर में चार चांद लगा दिए हैं। इस ट्रेलर में साउथ एक्टर राघव लारेंस को धांसू एक्सन करते देखा जा सकता है। राघव लारेंस और कंगना रनौत का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि इसके पहले 'चंद्रमुखी 2' के पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म मेकर्स ने रिलीज डेट का एलान कर दिया था। 

फिल्म की स्टार कास्ट 
ये फिल्म 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'चंद्रमुखी 2' तमिल की हिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है। पहले पार्ट में रजनीकांत और ज्योतिका लीड रोल में थे। अब इसके दूसरे पार्ट में राघव लॉरेंस और कंगना रनौत लीड रोल में नजर आएंगे। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा के जख्मों पर नमक छिड़केगा अभिमन्यु, फिर उलझेगी रिश्तों की डोर

khatron ke khiladi 13 में इस कंटेस्टेंट ने स्टंट के दौरान पकड़ लिया अपना सिर, क्या है वजह

उमराह कर लौटी राखी का बदला लुक, ये अभिनेत्रियां भी छोड़ चुकी हैं ग्लैमरस अवतार

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन