बॉलीवुड की मॉमी ब्रिगेड में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण इन दिनों अपना पूरा समय अपनी बेटी के देखभाल में गुजार रही हैं। मां बनने के बाद से अभिनेत्री को स्पॉट नहीं किया गया है। एक्ट्रेस ने इन दिनों काम से ब्रेक लिया है और पूरा समय घर पर रहकर अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हैं। लेकिन, अभिनेत्री लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। दूसरी तरफ, रणवीर सिंह पापा बनने के बाद हाल ही में पहली बार बाहर सार्वजनक रूप से देखे गए। वह अंबानी परिवार द्वारा उनके मुंबई निवास एंटीलिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' में पहुंचे थे।
अब, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार मीम साझा किया है जिसमें खुलासा किया गया है कि वह अपने पति का कैसे इंतजार करती हैं। उनकी पोस्ट में, एक बच्चा दूरबीन के साथ कांच के दरवाजे की ओर भागता हुआ, बाहर की ओर देखते हुए और किसी का इंतजार करते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने इंस्टा रील में पति रणवीर को टैग करते हुए लिखा, ''जब मेरे पति मुझसे कहते हैं कि वह 5:00 बजे घर आएंगे, और अब 5:01 बजे हैं।''

इससे पहले रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन्हें पैपराजी के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में वह गर्व से कह रहे हैं, ''बाप बन गया रे।'' दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे, एक बच्ची का स्वागत किया। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को बेटी के जन्म की खुशखबरी दी थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार कल्कि 2898 AD में प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं। दूसरी ओर, रणवीर आखिरी बार आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। यह जोड़ी अगली बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन में एक साथ नजर आएगी, जो दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
संपादक की पसंद