1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देव आनंद ने बनाया स्टार, दाऊद इब्राहिम संग थी अफेयर की चर्चा, फिर अचानक हुई गायब

देव आनंद ने बनाया स्टार, दाऊद इब्राहिम संग थी अफेयर की चर्चा, फिर अचानक हुई गायब

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 03, 2025 11:44 pm IST,  Updated : Aug 03, 2025 11:44 pm IST

इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस ऐसी भी थीं, जिन्होंने देव आनंद के साथ डेब्यू किया और स्टार बन गईं, लेकिन अंडरवर्ल्ड के दाऊद इब्राहिम की वजह से उन्हें इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी। वह सिर्फ दो मूवीज में काम कर पाई थीं।

anita ayub- India TV Hindi
अनीता अयूब Image Source : FB/@SIYALLARSHAD

बॉलीवुड का सबसे यादगार दौर 70-80 से 90 के दशक का था जब कई नए चेहरों ने इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी किस्मत आजमाई। कुछ टिके रहे, लेकिन कुछ को वो पहचान नहीं मिल पाई, जिसकी उन्हें उम्मीद थी और उन्हें इस कारण इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी। वहीं, कुछ ऐसे हीरो और हीरोइन भी थे, जिनके बारे में कहा जाता था कि वे अंडरवर्ल्ड से जुड़े हैं। आज हम एक ऐसी हसीना के बारे में बात रहे हैं जो पाकिस्तानी थीं, लेकिन बॉलीवुड में बड़ा नाम बनना चाहती थीं। हालांकि, उन्हें जल्द ही इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी और इसकी वजह दाऊद इब्राहिम था। इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार देव आनंद की फिल्म से अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अचानक फिल्मी दुनिया से गायब हो गई। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस अनीता अयूब कीं।

अनीता अयूब कौन हैं?

पाकिस्तान के कराची में जन्मी अनीता ने एक गर्ल्स कॉलेज से पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने बॉलीवुड में एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी। कमाल की बात यह है कि भारत आने से पहले उन्होंने कराची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। अनीता ने मुंबई के रोशन तनेजा स्कूल ऑफ एक्टिंग में एडमिशन लिया। ये वही इंस्टीट्यूट है, जहां से शबाना आजमी, अनिल कपूर और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गजों ने अभिनय सीखा था। 1993 में वह एक विज्ञापन की शूटिंग कर रही थी। उसी वक्त उनकी मुलाकात देव आनंद से हुई। उनके काम से खुश होकर देव आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म 'प्यार का तराना' में कास्ट किया। 1993 में अनीता, देव आनंद के साथ फिल्म 'प्यार का तराना' में दिखाई दीं। इसके बाद वह 1995 में देव आनंद के साथ फिर एक और फिल्म में नजर आईं, जिसका नाम 'गैंगस्टर' था जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

एक्ट्रेस का दाऊद की वजह से करियर हुआ बर्बाद

अनीता की जिंदगी में एक दुखद मोड़ तब आया जब उनके दाऊद इब्राहिम के साथ डेटिंग की अफवाहें फैलने लगीं। दोनों को कई बार साथ देखा गया। 1995 में निर्माता जावेद सिद्दीकी ने इस एक्ट्रेस को अपने अपकमिंग बॉलीवुड प्रोजेक्ट में लेने से इनकार कर दिया, जिसके कुछ ही समय बाद उनकी हत्या कर दी। हालांकि, आज तक उनके मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। बाद में पाकिस्तान स्थित पत्रिका फैशन सेंट्रल ने बताया कि इंडस्ट्री के कई लोग अनीता अयूब को पाकिस्तानी जासूस मानते थे, जिसके कारण उन्हें फिल्मी दुनिया में बैन कर दिया गया। इन आरोपों और विवादों के बाद उनका बॉलीवुड करियर पूरी तरह से ठप्प हो गया और उन्होंने हिंदी सिनेमा को अलविदा कह दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन