1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Esha Deol की शादी में Dharmendra को आया था गुस्सा, पैपराजी से बोले-बकवास बंद कीजिए

Esha Deol की शादी में Dharmendra को आया था गुस्सा, पैपराजी से बोले-बकवास बंद कीजिए

 Published : Jun 28, 2023 05:15 pm IST,  Updated : Jun 28, 2023 05:15 pm IST

धर्मेंद्र हाल ही में पोते करण देओल की शादी में नजर आए। सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी पर गुस्सा होते नजर आ रहे हैं।

twitter- India TV Hindi
Esha Deol की शादी में Dharmendra को आया था गुस्सा Image Source : TWITTER

धर्मेंद्र हाल ही में पोते करण देओल की शादी में नजर आए थे, उन्होंने अपने पोते की शादी में जमकर डांस किया था। वहीं करण देओल की शादी में धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा और अहाना देओल कहीं नजर नहीं आई। हाल ही में धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें ये वायरल वीडियो ईशा देओल की शादी का है। इस वीडियो में धर्मेंद्र काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। 

Akshay Kumar की ऑनस्क्रीन पत्नी बॉयफ्रेंड संग हुई स्पॉट, यूजर्स ने किया ट्रोल

प्रकाश कौर से पहले से शादीशुदा होने के बावजूद हेमा मालिनी के साथ उनके प्रेम संबंध और उसके बाद शादी के कारण धर्मेंद्र का निजी जीवन अक्सर चर्चा का विषय बन गया है। धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्चे हैं, दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल और दो बेटियां विजेता और अजिता। जबकि हेमा की धर्मेंद्र से दो बेटियां हैं, अहाना देओल और ईशा देओल। एक पुराना वीडियो जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां धर्मेंद्र अपना आपा खो देते हैं। इस वीडियो में रिपोर्ट्स उनसे पूछते हैं कि बहन ईशा देओल की शादी में बॉबी और सनी देओल नजर नहीं आ रहे हैं।धर्मेंद्र गुस्से में जवाब देते हैं, "आप बकवास मत कीजिए।"धर्मेंद्र के इस थ्रोबैक वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Anupamaa Upcoming Major Twist: सलमान-माधुरी बनेंगे अनुज-अनुपमा, शो में होगा 'हम आपके हैं कौन' का सीन रीक्रिएट

Most Liked Tv Serials: माया के शो से आउट होने से पहले लुढ़क गई 'अनुपमा' की रेटिंग? इस शो ने मारी बाजी

इस दिन हुई थी शादी 

मुंबई के अंधेरी में होटल ललित में ईशा का भव्य रिसेप्शन हुआ था, जिसमें सनी और बॉबी की अनुपस्थिति थी। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और राजनीतिक दिग्गज शामिल हुए थे। उनके करीबी माने जाने वाले चचेरे भाई अभय देओल शादी में शामिल हुए थे। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा ने 29 जून 2012 को मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड भरत तख्तानी के साथ शादी की थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन