1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड के हाथ पर है ऐक्ट्रेस के चेहरे का टैटू, विडियो देख हैरान हुए फैंस

दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड के हाथ पर है ऐक्ट्रेस के चेहरे का टैटू, विडियो देख हैरान हुए फैंस

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Aug 20, 2023 09:20 am IST,  Updated : Aug 20, 2023 09:23 am IST

दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है जिसे देख दिशा के फैंस जल-भुन गए हैं। दरअसल, एलेक्स ने दिशा का टैटू अपने हाथों पर गुदवा लिया है, जिसका एक वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Disha patani- India TV Hindi
दिशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने हाथ पर बनवाया उनका चेहरा Image Source : INSTAGRAM

बाॅलीवुड की हाॅट और ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पटानी- टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद से रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन रूमर्ड कपल साथ में स्पाॅट होते रहते हैं। वहीं अक्सर दोनों की साथ की तस्वीरे और विडियोज भी सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इसी बीच इंटरनेट पर दिशा के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स का एक विडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी लेडी - लव  के लिए कुछ ऐसा करवाया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। 

दिशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने पूरे हाथ पर बनवाया उनका चेहरा

इस विडियो को दिशा के एक्स बाॅयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। इस विडियो में दिशा- कृष्णा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।वहीं दूसरी तरफ दिशा पटानी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स अपने हाथ पर बना टैटू फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। अगर आप ध्यान से एलेक्जेंडर एलेक्स के हाथ पर बने टैटू को देखेंगे तो इसपर आपको दिशा का चेहरा दिखाई देगा। देखिए किस तरह एलेक्जेंडर एलेक्स ने अपनी लेडी- लव के लिए उनका चेहरा ही अपने पूरे हाथ पर बनवा लिया है, जिसे वो अब खुशी- खुशी फ्लॉन्ट भी कर रहे हैं। इस विडियो के सामन के आने के बाद से कही ना कही ये बात भी साफ हो गई है कि दिशा और एलेक्जेंडर भले ही लाख कोशिश कर ले अपने रिलेशनशिप को छिपाने की लेकिन उनकी ये चोरी- छिपे वाली डेटिंग अब फैंस के सामने आ गई हैं। वहीं इस विडियो के सामने आने के बाद तो एक बार फिर दिशा और एलेक्जेंडर की डेटिंग की खबरों ने और तूल पकड़ लिया है। 

दिशा के बॉयफ्रेंड हैं पेशे से मॉडल और एक्टर

बता दें कि दिशा के बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स पेशे से मॉडल और एक्टर हैं। उन्होंने वेब सीरीज 'गिरगिट' से एक्टिंग डेब्यू भी किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अलेक्जेंडर दिशा के रूम पार्टनर रहे हैं,बताया जाता है कि अलेक्जेंडर दिशा के जिम ट्रेनर भी रहे हैं।

 

'गदर 2' 300 करोड़ के क्‍लब में हुई शामिल, केक काटकर सनी देओल और अमीषा पटेल ने मनाया जश्न

Happy Birthday Randeep Hooda :बॉलीवुड का वो एक्टर जिसने कभी टैक्सी चलाकर निकाला अपना खर्चा, आज जीते हैं लैविश लाइफ

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन