1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dr Bhupen Hazarika: मशहूर गायक भूपेन हजारिका के 96वीं जयंती पर गूगल ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह ने भी किया याद

Dr Bhupen Hazarika: मशहूर गायक भूपेन हजारिका के 96वीं जयंती पर गूगल ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह ने भी किया याद

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 08, 2022 01:29 pm IST,  Updated : Sep 08, 2022 01:29 pm IST

Birth anniversary of Dr Bhupen Hazarika:डॉ भूपेन हजारिका की 96वीं जयंती पर गूगल ने क्रिएटिव डूडल के साथ भूपेन हजारिका को याद किया है।

GOOGLE- India TV Hindi
Dr Bhupen Hazarika Image Source : GOOGLE

Birth anniversary of Dr Bhupen Hazarika: आज डॉ भूपेन हजारिका की 96वीं जयंती है। इस मौके पर गूगल ने क्रिएटिव डूडल के साथ डॉ भूपेन हजारिका की 96वीं जयंती पर याद किया है। हजारिका एक मशहूर असमिया-भारतीय गायक, संगीतकार और फिल्म निर्माता थे। लोग उनकी आवाज के दीवाने है।

बता दें आज के गूगल डूडल में डॉ. भूपेन हजारिका हारमोनियम बजा रहे हैं। हजारिका का जन्म 8 सितंबर, 1926 को हुआ था और उनका निधन 5 नवंबर, 2011 को हुआ। 2019 में भूपेन हजारिका को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न मिला था। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्मश्री, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण और कई अन्य प्रतिष्ठित सम्मान मिले थे। 

Bollywood Wrap: चंदू ने छोड़ा कपिल शर्मा का साथ, एक क्लिक में पढ़ें बी-टाउन की कुछ मसालेदार खबरें

Koffee With Karan: कटरीना कैफ की भाभी बनेगी इलियाना डिक्रूज, करण जौहर ने किया खुलासा

अमित शाह ने किया याद

भूपेन हजारिका की जयंती के अवसर पर, केंद्रीय मंत्री, अमित शाह ने एक पोस्ट साझा किया और लिखा, “मैं भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका जी, एक असाधारण आवाज के साथ एक अद्भुत संगीतकार, उनकी जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। उनके बहुमुखी और मंत्रमुग्ध करने वाले गीतों के साथ, उन्होंने दुनिया भर में भारतीय संगीत और असमिया लोक संस्कृति को लोकप्रिय बनाया। संगीत और कला की दुनिया में उनका योगदान सराहनीय है।”

Samantha Ruth Prabhu: पुष्पा के 'ऊ अंतवा मावा' गाने से जीता था लाखों का दिल, अब इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के संग बिखेरेंगी जलवा

लोक संगीत में अहम भूमिका

हजारिका पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में सबसे लोकप्रिय थे और हिंदी सिनेमा के लिए असम और पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति और लोक संगीत को पेश करने में अहम भूमिका निभाई।

Koffee With Karan 7: विक्की कौशल के साथ कैसी शुरू हुई कटरीना कैफ की लव स्टोरी, जाने पहली मुलाकात का किस्सा

The Kapil Sharma Show: चंदू ने छोड़ा कपिल शर्मा का साथ, बनेंगे दूसरे शो का हिस्सा?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन