1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Exclusive: प्रियंका चोपड़ा को पति में दिखती है पिता की झलक, एक्ट्रेस ने रिवील किया रिक्शा डेट नाइट का सीक्रेट

Exclusive: प्रियंका चोपड़ा को पति में दिखती है पिता की झलक, एक्ट्रेस ने रिवील किया रिक्शा डेट नाइट का सीक्रेट

 Reported By: Joyeeta Mitra Suvarna Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Apr 18, 2023 07:39 am IST,  Updated : Apr 20, 2023 03:44 pm IST

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पति निक जोनास के साथ रिक्शा डेट नाइट में डीप नेक कलरफुल थाई हाई स्लिट वन पीस गाउन में नजर आई थीं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर अपनी मेहनत से पूरा किया है। आज के समय में प्रियंका को हॉलीवुड फिल्म और सीरीज में लीड रोल मिल रहे हैं। आने वाले समय में प्रियंका चोपड़ा की सीरीज 'सिटाडेल' (Citadel) रिलीज होने वाली है। सीरीज के रिलीज से पहले प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने परिवार के साथ भारत आई थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इन तस्वीरों में एक तस्वीर थी जिसमें प्रियंका और निक ऑटो रिक्शा के साथ पोज दे रहे थे। इस तस्वीर के पीछे का सीक्रेट प्रियंका चोपड़ा ने इंडिया टीवी के साथ इंटरव्यू में रिवील किया।

प्रियंका-निक की ऑटो रिक्शा डेट

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ ऑटो रिक्शा से डेट नाइट पर गई थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इंडिया टीवी के साथ इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने इस डेट नाइट का सीक्रेट रिवील करते हुए बताया कि ये आइडिया निक का था क्योंकि वो बैकड्रॉप वाली फोटोज के पक चुका था। प्रियंका ने कहा कि निक इन सब फोटोशूट से परेशान हो चुका था और कुछ अलग करना चाहता था। जब प्रियंका ने निक से पूछा कि आप क्या करना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि कुछ अच्छा मजेदार फोटो लेते हैं। प्रियंका ने कहा कि उन्हें भी निक का आइडिया अच्छा लगा जिसके बाद उन्होंने ऐसा करने का प्लान बनाया। प्रियंका ने बताया कि जब वह बांद्रा जा रही थीं तो रास्ते में रिक्शे वाला मिला तो उन्होंने उससे पूछ कर रिक्शे के साथ फोटो क्लिक करवाई और फिर दोनों नीता और मुकेश अंबानी के इवेंट में शामिल होने पहुंच गए।

पति में दिखती है पिता की झलक

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें निक में अपने पिता की झलक दिखती है। निक भी उन्हें काम के लिए प्रेरित करते हैं जैसे कि उनके पिता किया करते थे। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब भी उन्हें कोई अवॉर्ड मिलता था तो उनके पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। वैसे ही आज के समय में निक मेरी सफलता को देखकर खुश होता है और मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। प्रियंका ने बताया कि उनके परिवार के लोग महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। 

यह भी पढ़ें: Exclusive: प्रियंका चोपड़ा के लिए दूसरे देश में जाकर झंडा गाड़ना नहीं था आसान, बताया कैसे बनीं ग्लोबल स्टार

कौन हैं विनाली भटनागर? 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे ये नए चेहरे

Pooja Hegde ने बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहनी रिवीलिंग ड्रेस, लोगों ने लगा दी क्लास; बोले- तमीज है कि नहीं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन