1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Exclusive: तैमूर को पसंद हैं 'पंचतंत्र की कहानियां', करीना कपूर ने बेटे का सीक्रेट किया रिवील

Exclusive: तैमूर को पसंद हैं 'पंचतंत्र की कहानियां', करीना कपूर ने बेटे का सीक्रेट किया रिवील

 Reported By: Joyeeta Mitra Suvarna, Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Mar 25, 2023 07:52 pm IST,  Updated : Mar 25, 2023 07:52 pm IST

करीना कपूर खान बीते एक दशक से यूनिसेफ के साथ जुड़ी हैं। हाल ही में यूनिसेफ के एक कैंपेन के दौरान करीना मुंबई की एक बीएमसी स्कूल पहुंची, जहां उन्होंने बच्चों के रीडिंग यानी पढ़ने के प्रति जागरुक किया।

Kareena Kapoor reveals son secret- India TV Hindi
Kareena Kapoor reveals son's secret Image Source : INSTAGRAM/KAREENAKAPOOR

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लाड़ले बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बेबो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्चों संग तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में यूनिसेफ के एक कैंपेन के दौरान करीना कपूर ने अपने बच्चों तैमूर और जेह के कई सीक्रेट रिवील किए। यूनिसेफ के साथ करीब एक दशक से जुड़ीं करीना ने पढ़ाई की अहमियत के मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए एक बीएमसी स्कूल में पहुंची और वहां बच्चों से अपनी दिल की बात की और उनकी दिल की बात सुनी।

तैमूर को पसंद हैं 'पंचतंत्र की कहानियां'

इस ईवेंट के दौरान करीना कपूर ने बताया कि उनके बच्चों को रीडिंग पसंद है। करीना ने कहा कि जेह तो अभी 2 साल का है तो वह जैसे-जैसे बड़ा हो रहा है वैसे-वैसे कहानियों को इंजॉय कर रहा है। फिलहाल करीना जेह को फेयरी टेल स्टोरीज सुनाती हैं जो जेह को बेहद पसंद हैं। वहीं तैमूर की पसंद बताते हुए करीना कपूर ने कहा कि तैमूर को बाल 'पंचतंत्र की कहानियां' हो या फिर 'अमर चित्र कथा' हो, 'अकबर बीरबल' और 'अलादीन' पढ़ना बहुत पसंद है। तैमूर इन किताबों को पढ़ना इंजॉय करता है। करीना ने बताया कि हम दोनों में से कोई भी उनके साथ पढ़ने के लिए समय निकालते हैं।

'द क्रू' में नजर आएंगी करीना

बता दें कि करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। तैमूर को सैफ और करीना प्यार से टिम कहते हैं। करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने फिल्ममेकर हंसल मेहता की फिल्म की शूटिंग पूरी की है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा करीना कपूर खान रिया कपूर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘द क्रू’ में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ और तब्बू नजर आएंगी। करीना कपूर आखिरी बार आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आई थीं। 

यह भी पढ़ें: Exclusive: करीना कपूर को नहीं बनना था एक्ट्रेस, इंडस्ट्री में 23 साल बिताने के बाद बेबो ने बताया अपना ड्रीम करियर

WWE चैंपियन और मशहूर एक्टर को बेटियों ने बना दिया 'लड़की', Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

टीवी जगत की 'लाली' रतन राजपूत ने छोड़ी शोबिज की दुनिया, इस गंभीर बीमारी की हुईं शिकार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन