1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर एक्ट्रेस कल्याणी कुराले का निधन, सड़क दुर्घटना में हुई मौत

मशहूर एक्ट्रेस कल्याणी कुराले का निधन, सड़क दुर्घटना में हुई मौत

 Published : Nov 13, 2022 04:43 pm IST,  Updated : Nov 13, 2022 04:43 pm IST

Kalyani Kurale Road Accident: मराठी अभिनेत्री कल्याणी कुराले जब अपना रेस्टोरेंट बंद कर घर जा रही थीं, तो रास्ते में डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी और उनकी मौत हो गई।

instagram- India TV Hindi
Kalyani Kurale Image Source : INSTAGRAM

Kalyani Kurale Road Accident: सिनेमा जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। बता दें मशहूर मराठी अभिनेत्री कल्याणी कुराले की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कल्याणी कुराले को कोल्हापुर रोड पर एक डंपर ने टक्कर मार दी थी। 

बता दें कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने एक नया रेस्टोरेंट खोला था और रोज रेस्टोरेंट में एक्ट्रेस मेहमानों को हैंडल करने जाती थी। कल्याणी अपने दोनों कामों को अच्छे से हैंडल कर लेती थी। अभिनेत्री को आखिरी बार शो 'दखंचा राजा ज्योतिबा' और 'तुझ जीव रंगला' में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई टीवी शोज में भी काम किया है। 

Bollywood Actress: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिसे फिल्म को सुपरहीट कराने के लिए किसी अभिनेता की जरूरत नहीं पड़ती

अभिनेत्री सोशल मीडिया में बहुत एक्टिव रहती थी। बता दें हाल ही में कल्याणी ने एक पोस्ट शेयर किया था जो अभी बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रोटी बना रही है। इसके साथ ही कल्याणी ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह एक सॉन्ग में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। एक हफ्ते पहले ही अभिनेत्री ने अपना जन्मदिन मनाया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन