1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीम इंडिया की जीत पर झूमे ये फिल्मी सितारे, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की अपनी खुशी जाहिर

टीम इंडिया की जीत पर झूमे ये फिल्मी सितारे, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की अपनी खुशी जाहिर

 Published : Oct 14, 2023 09:22 pm IST,  Updated : Oct 14, 2023 09:23 pm IST

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी मात दे दी है। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के तमाम फिल्मी सितारे अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

India vs Pakistan cricket world cup- India TV Hindi
टीम इंडिया की जीत पर झूम ये फिल्मी सितारे Image Source : DESIGN

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप  में भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान की टीम को धूल चटाया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 2023 विश्व कप मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी मात दे दी है। इस जीत का जश्न हर भारतवासी धूमधाम से मना रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी पाकिस्तान पर टीम इंडिया की इस जीत को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

अजय देवगन

India vs Pakistan cricket world cup
Image Source : INSTAGRAMAjay Devgn post India vs Pakistan cricket world cup

अजय देवगन ने भारतीय टीम की बेहतरीन जीत को लेकर इंस्टा स्टोरी में रोहित शर्मा की फोटो शेयर कर लिखा है- 'सबसे शानदान बॉलिंग अटैक, सबसे शानदार बल्लेबाजी ऑर्डर, हमारे पास सब कुछ है। वर्ल्ड कप आ रहा है।'

सनी देओल

India vs Pakistan cricket world cup
Image Source : INSTAGRAMSunny Deol post India vs Pakistan cricket world cup

सनी देओल ने पाकिस्तान के खिलाफ मिली भारत की इस शानदार जीत को लेकर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। सनी ने लिखा है- 'गदर मचा दिया मेन इन ब्लू ने क्रिकेट के मैदान पर आज, पूरा भारत इस जीत को सेलिब्रेट करेगा। भारतीय टीम को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।'

आथिया शेट्टी

India vs Pakistan cricket world cup
Image Source : INSTAGRAMAtrhiya shetty post India vs Pakistan cricket world cup

आथिया शेट्टी ने बिना कुछ लिखे ही एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की। ये तस्वीर क्रिकेट के ग्राउंड की है, जिसमें तिंरगा दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के साथ आथिा ने दिल वाली इमोजी भी लगाई है। 

 

Ind vs Pak मैच देखते हुए Anushka Sharma की तस्वीर हुई वायरल, जमकर मनेगा टीम इंडिया की जीत का जश्न

बाबर आजम के विकेट पर ऐसा था अरिजीत सिंह का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

दंगल फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को शूटिंग के दौरान पड़ा मिर्गी का दौरा, हालत देख रोने लगीं दीया मिर्जा

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन