1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Gadar 2: फाइनल हो गई रिलीज डेट, इस दिन होगा फिल्म का ट्रेलर आउट! जानें क्या है खास बात

Gadar 2: फाइनल हो गई रिलीज डेट, इस दिन होगा फिल्म का ट्रेलर आउट! जानें क्या है खास बात

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Feb 13, 2023 10:36 am IST,  Updated : Feb 13, 2023 11:29 am IST

फिल्म 'गदर 2' कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है, कभी अमीषा पटेल तो कभी सनी देओल अपने लुक के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर Gadar 2 के फिल्म और ट्रेलर को लेकर चर्चा हो रही है।

Gadar 2 sakina aka ameesha patel love affair rumours leak her bold look from film after this release- India TV Hindi
Gadar 2 Image Source : GADAR 2

Gadar 2: फिल्म 'गदर' में तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी सुपरहिट रही है। जब से फिल्म 'गदर 2' के आने की बात सामने आई है, तब से फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रिलीज के पहले ही सकीना और तारा सिंह हर तरफ छा चुके हैं कभी लुक को लेकर तो कभी सेट से लीक वीडियो को लेकर, वहीं अब एक बार फिर से तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी 'गदर 2' के साथ रिलीज होने वाली है, लेकिन कुछ दिन पहले ही पता चला था की फिल्म 'गदर 2' के विलेन का रोल मनीष वाधवा करने वाले हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही फिल्म से जुड़ी और स्टार कास्ट से जुड़ी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

इतना ही नहीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल और एक्टर सनी देओल की कई फोटो और वीडियो को लेकर लाइमलाइट चुरा रहे हैं। इसके पहले एक्ट्रेस अमीषा पटेल उर्फ सकीना अपनी एक पाक एक्टर के साथ एक रोमांटिक वीडियो और हॉट फोटो को लेकर भी चर्चा में रही है। एक्टर सनी देओल उर्फ तारा सिंह की भी सेट से कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है जिसके चलते सनी देओल भी चर्चा का विषय रहे हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर का सीक्वल जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगा। 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर' की कहानी सभी के दिलों में बसी हुई है। 

फिल्म 'गदर 2' बालीवुड की आनेवाली एक धमाकेदार फिल्म होने वाली है। मूवी की शूटिंग का काम जोरों से चल रहा है और लगभग 80% शूटिंग का काम हो चुका है। ग़दर 2 मूवी का Official Trailer शूटिंग पुरी होने के बाद जल्द ही रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म Zee Studio के प्रोड्क्शन तले बन रही है तो इसका ट्रेलर भी Zee Studio यूट्यूब चैनल पर ही देखने को मिलेगा। इस फिल्म में फिर से तारा सिंह यानी सनी देओल और सकीना यानी अमीषा पटेल एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेगें। फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें-

ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने लॉन्च किया 'किसी का भाई किसी की जान' का रोमांटिक गाना, देखें वीडियो

एमसी स्टैन और शिव ठाकरे की वीडियो हो रहीं वायरल, Bromance देख आप भी हो जाएंगे भावुक

BiggBoss16winner: रैपर MC Stan ने ऐसे किया अंधेरे जीवन को रोशनी से उजागर, जानें कैसे बदली जिंदगी की तस्वीर

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन