1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Gadar 2: बिग-बॉस 16 में पहुंचे तारा सिंह और सकीना, 'गदर 2' का किया जमकर प्रमोशन

Gadar 2: बिग-बॉस 16 में पहुंचे तारा सिंह और सकीना, 'गदर 2' का किया जमकर प्रमोशन

 Published : Feb 12, 2023 08:15 pm IST,  Updated : Feb 12, 2023 08:53 pm IST

Salman Khan बिग बॉस 16 के फिनाले को आज होस्ट कर रहे हैं। इस दौरान 'गदर 2' (Gadar 2) की कास्ट सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) भी अपनी फिल्म का प्रमोशन्स करने आए हैं।

twitter- India TV Hindi
Gadar 2 Image Source : TWITTER

बिग-बॉस सीजन 16 का फिनाले आज यानी 12 फरवरी को हो रहा है। बस कुछ ही देर में इस बात से पर्दा उठ जाएगा कि बिग-बॉस का ताज किसके सिर सजा है। फैंस इस दिन का बीते कुछ महीनों से देख रहे थे, लेकिन चार महीने के लंबे इंतजार के बाद आज इस सीजन के विनर का खुलासा होगा। टॉप फाइव में प्रियंका चहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट है। वही आज फिनाले में गदर-2 के तारा सिंह और सकीना भी पहुंचे हैं। 

Hardik Pandya करने जा रहे हैं दोबारा शादी, बेटे के सामने लेंगे साथ फेरे

लास्ट एपिसोड में तारा सिंह और सकीना यानी सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) नजर आए। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2001 में आया था। फैंस इतने साल से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म 15 अगस्त 2023 यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। 

BiggBoss16winner: बिग-बॉस के विजेता को मिलेगी इतनी प्राइज मनी, और ये लग्जरी कार

निर्देशक-निर्माता अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित, नई फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'गदर 2' फिल्म में मनीष वाधवा जो एक काफी पॉपुलर एक्टर है, ये 'गदर 2' में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। अभी तक फिल्म मेकर्स ने 'गदर 2' के स्टार कास्ट रिवील नहीं की है। 'गदर: एक प्रेम कथा' साल 2001 में रिलीज हुई थी जो जिसकी कहानी देश के विभाजन पर बेस्ड थी। फिल्म ब्लॉक बस्टर्स साबित हुई थी। खबरों की मानें तो इस फिल्म को 100 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन