1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉर्जिया एंड्रियानी और वरुण भगत की हॉट केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही छाया सॉन्ग 'बीबा'

जॉर्जिया एंड्रियानी और वरुण भगत की हॉट केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही छाया सॉन्ग 'बीबा'

 Published : Feb 22, 2023 03:14 pm IST,  Updated : Feb 22, 2023 03:14 pm IST

Giorgia Andriani New Song Biba OUT: जॉर्जिया एंड्रियानी और वरुण भगत की जोड़ी टी सीरीज के नए गाने 'बीबा' में नजर आ रही है। यह सॉन्ग पूरी तरह से एक पार्टी नंबर है।

Giorgia Andriani Biba Song- India TV Hindi
Giorgia Andriani Biba Song Image Source : INDIA TV

Giorgia Andriani New Song Biba OUT: क्या आप सामान्य उदास गीतों से ऊब गए हैं? फ़िक्र मत कीजिये! क्योंकि जॉर्जिया एंड्रियानी और वरुण भगत अपने नये गीत 'बीबा' के साथ आए हैं। म्यूजिक वीडियो में जॉर्जिया एंड्रियानी आपको शानदार पार्टी एंथम में लेकर चलती हैं। एक्ट्रेस एक ऐसी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जो उनकी टोन्ड मिड्रिफ को दिखा रही है। जॉर्जिया एंड्रियानी और वरुण भगत का नया गाना 'बीबा' बुधवार को रिलीज हो चुका है। इस गाने को रिलीज के 2 घंटे बाद ही 3 लाख 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

ये है गाने की खासियत 

जैसे ही म्यूजिक वीडियो आउट हुआ, फैंस जॉर्जिया और वरुण दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद कर रहे हैं और जॉर्जिया को इस गाने के लिए बेहद प्यार दे रहे हैं। जॉर्जिया और वरुण की सिजलिंग केमिस्ट्री देखकर हम विश्वास नहीं कर सकते कि यह उनका एक साथ पहला गाना है। देखिए ये सॉन्ग...

जॉर्जिया का फुल ऑन पार्टी लुक 

इस गाने की खास बात यह है कि इसमें नुसरत फतेह अली खान, लिजो जॉर्ज-डीजे चेतस और फारुख अली खान का म्यूजिक है। इसमें जॉर्जिया को उनके मदमस्त अंदाज में म्यूजिक पर वाइब करते हुए देखा जा सकता है। उनके लुक की बात करें तो जॉर्जिया के आउटफिट में ब्रालेट और हाई थाई स्लिट के साथ टाइगर प्रिंट स्कर्ट है। दूसरे लुक में, जॉर्जिया को एक जंगल में एक हरे रंग की ब्रालेट और मिनी स्कर्ट को-ऑर्ड सेट पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जो जंगल पार्टी वाइब्स देता है। मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने ग्लैम, इलेक्ट्रिफाइंग मेकअप लुक अपनाया है।

Subi Suresh Death: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस का हुआ निधन, 41 की उम्र में कहा दुनिया से अलविदा

भूषण कुमार और टी-सीरीज़ ये गाना लेकर आए हैं। 'बीबा' को सचेत टंडन, मोहम्मद दानिश और शादाब फरीदी ने गाया है। गाने को अनवर जोगी और ध्रुव योगी ने लिखे हैं और म्यूजिक वीडियो का निर्देशन आदिल शेख ने किया है। 

YouTuber Armaan Malik की दोनों प्रेग्नेंट पत्नियों में हुआ झगड़ा, बेबी शावर के फंक्शन का VIDEO VIRAL

सिद्धार्थ और कियारा के संगीत सेरेमनी में हुई थी जमकर मस्ती, अब सामने आईं Unseen Pics

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन