1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कंतारा 2' का इंतजार करने वाले फैंस के लिए खुशखबरी! तैयार हुई स्क्रिप्ट, जल्द शुरू होगी शूटिंग

'कंतारा 2' का इंतजार करने वाले फैंस के लिए खुशखबरी! तैयार हुई स्क्रिप्ट, जल्द शुरू होगी शूटिंग

 Published : May 10, 2023 07:01 am IST,  Updated : May 10, 2023 07:01 am IST

Kantara 2: फिल्म का इंतजार करने वाले फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म पर काम शुरू हो चुका है और इसकी स्क्रिप्ट भी तैयार है।

Kantara 2- India TV Hindi
Kantara 2 Image Source : INSTAGRAM

Kantara 2: बीते साल रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा' ने दुनिया भर में तारीफें हासिल की थी। इसके साथ ही फिल्म साल 2022 की सबसे बड़ी हिट बनकर भी सामने आई थी। लोगों को पहली फिल्म के बाद से ही इसकी दूसरी किश्त का इंतजार था। अब फिल्म का इंतजार करने वाले फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म पर काम शुरू हो चुका है और इसकी स्क्रिप्ट भी तैयार है।   

जल्द होगा ऑफिशियल ऐलान 

सुपरहिट फिल्म 'कंतारा' के निर्देशक और मुख्य अभिनेता ऋषभ शेट्टी के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि 'कंतारा 2' की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है और जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी। हम्बेल फिल्म्स जिसने 'कंतारा' का निर्माण किया था, ने फिल्म के 100 दिनों के जश्न के दौरान सीक्वल के निर्माण की घोषणा की थी। स्क्रिप्ट का काम मार्च के महीने में शुरू किया गया था।

जून में जाएगी फ्लोर पर 

सूत्रों ने बताया कि टीम ने 'कंतारा' के सीक्वल की पटकथा को अंतिम रूप दे दिया है और निर्माता विजय किरागंदुर और अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी इससे खुश हैं। इंडस्ट्री में यह खबर फैल गई है और फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऋषभ शेट्टी के करीबी सूत्रों ने बताया कि फिल्म की टीम बारिश के बावजूद लोकेशंस तलाश रही है। सूत्रों ने बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म जून में फ्लोर पर जाएगी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन