1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Harbhajan Singh की पत्नी Geeta Basra फिल्मों में करने जा रही हैं वापसी, 6 साल बाद 'नोटरी' में आएंगी नज़र

Harbhajan Singh की पत्नी Geeta Basra फिल्मों में करने जा रही हैं वापसी, 6 साल बाद 'नोटरी' में आएंगी नज़र

 Edited By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Sep 15, 2022 02:27 pm IST,  Updated : Sep 15, 2022 02:27 pm IST

Harbhajan Singh And Geeta Basra: हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की खूबसूरत वाइफ गीता बसरा (Geeta Basra) एक बार फिर से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने जा रही हैं।

Harbhajan Singh And Geeta Basra- India TV Hindi
Harbhajan Singh And Geeta Basra Image Source : INSTAGRAM- HARBHAJAN SINGH

Harbhajan Singh And Geeta Basra: भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) जहां अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत चुके हैं। वहीं उनका पत्नी गीता बसरा (Geeta Basra) भी किसी मामले में कम नहीं है। हरभजन की पत्नी बेहद हसीन हैं और आज भी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हसीनाओं को टक्कर देती हैं। लंबे वक्त से गीता ने बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई है। लेकिन उनके चाहनेवालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। 

दरअसल एक बार फिर गीता बसरा बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने कमबैक की पूरी तैयारी कर ली है। उनकी अपकमिंग फिल्म नाम 'नोटरी' है। पूरे 6 साल बाद गीता एक्टिंग की दूनिया में वापस लौट रही हैं। आखिरी बार फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ और ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ में नजर आई गीता बसरा के फैंस ये खबर सुनकर काफी खुश हैं। खुद एक्ट्रेस भी अपने इस कमबैक के लिए काफी एक्साइटिड हैं।

Vikram Vedha: 'विक्रम वेधा' का बड़ा धमाका, 100 देशों में रिलीज होगी Hrithik Roshan और Saif Ali Khan स्टारर फिल्म

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) से शादी के बाद गीता बसरा ने अपने दो बच्चों के साथ मदरहुड एंजॉय किया, लेकिन अब वो एक बार फिर अपने वर्किंग फील्ड में वापस लौट रही हैं। 'नोटरी' में उनके साथ बंगाली अभिनेता परमब्रत चटर्जी (कहानी फेम) के साथ काम करती दिखेंगी। यह फिल्म पवन वाडेयार द्वारा निर्देशित की जाएगी और अक्टूबर से इसकी शूटिंग शुरू की जाने की उम्मीद हैं। एक्ट्रेस इन दिनों दुबई में फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

Urvashi Rautela: दो क्रिकेटर्स के बीच फंसी उर्वशी रौतेला, एक पर है क्रश तो दूसरे संग तकरार जारी

गीता का कहना है, "यह एक अविश्वसनीय यात्रा थी, हमने एक-दूसरे के साथ कुछ गुणवत्तापूर्ण समय बिताया। भज्जी के व्यस्त कार्यक्रम और हिनाया के स्कूल के साथ, हम शायद ही कभी ऐसा करते हैं और अब मेरी आने वाली फिल्म के साथ हमें नहीं पता कि हमें ऐसा मौका कब मिलेगा।" गीता ने अक्टूबर 2015 में पंजाब में भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी की। इस शानदार की एक बेटी, हिनाया और एक बेटा जोवन है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन