हुमा कुरैशी अब 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अपने ग्रे कैरेक्टर से लाइमलाइट लूट ली है। सीरीज में हुमा ने बड़ी दीदी नाम का चैलेंजिंग किरदार निभाया है। अब हुमा एक वायरल वीडियो को लेकर भी सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और एक्टिंग कोच रचित सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। ये वीडियो सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया के हालिया कॉन्सर्ट का है, जिसमें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी पहुंचे थे।
रोमांटिक अंदाज में दिखीं हुमा
हिमेश रेशमिया के म्यूजिक कॉन्सर्ट से सामने आए वीडियो में हुमा कुरैशी, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, मुनव्वर फारुकी और रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित के साथ कॉन्सर्ट का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। सभी साथ मिलकर वाइब करते, वीडियो बनाते और फिर फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करते दिखे। बैकग्राउंड में हिमेश की भी आवाज आ रही है। इसी बीच रचित पीछे से हुमा के गले में हाथ डालते हैं और उन्हें किस भी करते हैं, लेकिन तभी अभिनेत्री की नजर कैमरे पर पड़ती है और वह रचित का हाथ अपने गले से हटवा देती हैं। सोशल मीडिया पर अब दोनों का ये वीडियो काफी चर्चा में हैं।
क्या बोले नेटिजंस?
वीडियो में हुमा और रचित कैजुएल लुक में नजर आ रहे हैं और साथ में जमकर एंजॉय कर रहे हैं। हुमा कुरैशी के वायरल वीडियो पर यूजर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने कहा- 'वो कह रही हैं- कैमरा है बेबी।' एक अन्य ने लिखा- 'जोड़ी हिट है।' वहीं कुछ हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट की तारीफ करते दिखे। कई ने इसे अपनी जिंदगी का बेस्ट कॉन्सर्ट बताया है।
रचित-हुमा के सगाई के भी हैं चर्चे
बता दें, बीते महीने ऐसी भी चर्चा थी कि हुमा कुरैशी ने रचित सिंह से सगाई कर ली है। हालांकि, अब तक दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सगाई के चर्चों के बीच हुमा, रचित के साथ रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' में भी नजर आए थे। दोनों की सगाई के चर्चे तब शुरू हुए जब एक्ट्रेस और सिंगर अकासा सिंह ने रचित और हुमा की साथ में तस्वीर पोस्ट की थी। अकासा ने कैप्शन में लिखा था- 'हुमा, तुम्हारे इस छोटे से पल के लिए बधाई। बहुत शानदार रात रही।'
ये भी पढ़ेंः मृदुल तिवारी के स्वागत में नोएडा में हुआ चक्काजाम, सड़क पर जुटे सैकड़ों फैन, अभिषेक-आवेज संग हुआ रीयूनियन