1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हुमा कुरैशी ने दीपिका पादुकोण का किया सपोर्ट, कैजुअल डेटिंग पर कही ये बात

हुमा कुरैशी ने दीपिका पादुकोण का किया सपोर्ट, कैजुअल डेटिंग पर कही ये बात

 Published : Feb 17, 2024 06:56 pm IST,  Updated : Feb 17, 2024 07:04 pm IST

कॉफी विद करण में कैजुअल डेटिंग पर दीपिका पादुकोण की बात के लिए ट्रोल किए जाने पर हुमा कुरेशी ने रिएक्ट किया है। इस बीच अब हुमा कुरैशी ने दीपिका को स्पोर्ट करते हुए उनकी कैजुअल डेटिंग पर बात की है।

Huma Qureshi on Deepika Padukone trolling- India TV Hindi
हुमा कुरैशी ने दीपिका पादुकोण की डेटिंग लाइफ की स्पोर्ट Image Source : X

करण जौहर के मोस्ट पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 8' सीजन की शुरुआत में ही बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को देखा गया था। इस शो का ये एपिसोड सबसे ज्यादा देखे जाने वाले एपिसोड्स में से एक था, लेकिन दीपिका को खूब ट्रोल किया गया था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी से पहले एक-दूसरे को डेट किया था, दीपिका ने कहा था कि शुरुआत में वह रणवीर को लेकर सीरियस नहीं थीं क्योंकि उस वक्त मैं एक बुरे दौर से गुजर रही थी। वहीं कई लोगों को दीपिका की यह बात पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रोल करने लगे। अब इस पर हुमा कुरेशी ने रिएक्ट किया है।

हुमा कुरैशी ने की बोलती बंद

ऑल अबाउट ईव पॉडकास्ट के साथ आफ्टरहॉर्स में जब दीपिका पादुकोण की कैजुअल डेटिंग पर सवाल किया गया तो हुमा कुरैशी ने कहा कि 'अब क्या बोल सकते हैं, हमें कुछ बाते बहुत मीठी पेश करना होती है… मुझे लगता है लोग भी यही चाहते हैं और उम्मीद कर रहे हैं। मैं नहीं जानती की ये सब क्या है, मुझे नहीं लगता कि कोई जानता है कि यह सब क्या है।'

हुमा कुरैशी ने दीपिका पादुकोण का किया स्पोर्ट

हुमा कुरैशी ने आगे कहा, 'हम ट्रोलिंग कल्चर में रह रहे हैं। काला नहीं पहचाना है तो ट्रोल करो, काला पहचाना है तो ट्रोल करो। आप जानते हैं, मेरा क्या मतलब है…' इस खुलासे से लोग हैरान हैं। इस बयान के बाद अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छा गई है। 

हुमा कुरैशी का वर्कफ्रंट

जल्द ही हुमा कुरैशी 'महारानी 3' में नजर आएंगी। पिछले महीने सीरीज का टीजर रिलीज किया गया था। अभी तक इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें:

'टीवी की पार्वती' को शादी से पहले लगी ड्रिप, सोनारिका ने खुद शेयर किया वीडियो

ट्रेडिशनल लुक में बलखाती दिखीं सारा अली खान, बिखेरा हुस्न का जलवा

'वांटेड' की हीरोइन आयशा टाकिया याद हैं? सालों बाद इतना बदल गईं, वीडियो देख चकराया सिर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन