1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्रेडिशनल लुक में बलखाती दिखीं सारा अली खान, बिखेरा हुस्न का जलवा

ट्रेडिशनल लुक में बलखाती दिखीं सारा अली खान, बिखेरा हुस्न का जलवा

 Published : Feb 17, 2024 06:23 am IST,  Updated : Feb 17, 2024 06:23 am IST

सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्मों और लुक को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। सैफ अली खान की बेटी सारा अली ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू कर एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। सारा की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह अपने हुस्न का जलवा दिखाते नजर आ रही हैं।

सारा अली खान- India TV Hindi
सारा अली खान Image Source : INSTAGRAM

सारा अली खान ने अपनी शानदार एक्टिंग स्किल से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना चुकी हैं। सारा उन स्टार किड्स में से एक है जिन्होंने आपने काम के दाम पर बहुत ही कम समय में अपनी खास बना ली है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सैफ अली खान की बेटी होने के बावजूद सारा ने अपने दमदार रोल से लोगों के दिलो में खास छाप छोड़ी है। एक्ट्रेस सारा अली सोशल मीडिया पर अपनी अनोखी शायरी के लिए फेमस है। सारा के लेटेस्ट फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में 'ऐ वतन मेरे वतन' एक्ट्रेस ने ट्रडिशनल लुक शेयर किया है, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। 

सारा अली का लेटेस्ट फोटोशूट

अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर छोटी बड़ी अपडेट शेयर करने वाली सारा अली खान ने हाल ही अपनी कुछ खूबसूरत और प्यारी फोटो शेयर की हैं। हाल ही में सारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बेहद ही खूबसूरत फोटोज शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस एक का ट्रेडिशनल लुक में देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं उनका ये लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस कमेंट्स में उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

यहां देखें तस्वीरे-

ट्रेडिशनल लुक में छाई सारा अली

सारा अली ने जो फोटो शेयर की है इसमें एक्ट्रेस पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। सारा अली अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ अपने ट्रेडिशनल लुक में फोटो शेयर करती हैं। इन तस्वीरों में सारा अली खान किलर पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों का एक हैवी जुड़ा बना रखा है और साथ ही गले में एक हैवी नेकलेस कैरी किया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कानों में झुमके पहने हैं।

सारा अली खान का वर्कफ्रंट

उषा मेहता की लाइफ पर बेस्ड 'ऐ वतन मेरे वतन' फिल्म में सारा अली खान नजर आने वाली हैं, जो 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा वो 'मर्डर मुबारक', 'मेट्रो इन दिनों' और 'जगन शक्ति' की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:

'वांटेड' की हीरोइन आयशा टाकिया याद हैं? सालों बाद इतना बदल गईं, वीडियो देख चकराया सिर

सुरभि चंदना बैचलरेट पार्टी में धमाल करती आईं नजर, तस्वीरें हुई वायरल

स्वरा भास्कर की पहली मैरिज एनिवर्सरी पर की गई पोस्ट ने मचाई हलचल, किया बड़ा खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन