1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वांटेड' की हीरोइन आयशा टाकिया याद हैं? सालों बाद इतना बदल गईं, वीडियो देख चकराया सिर

'वांटेड' की हीरोइन आयशा टाकिया याद हैं? सालों बाद इतना बदल गईं, वीडियो देख चकराया सिर

 Published : Feb 16, 2024 11:22 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 11:24 pm IST

आयशा टाकिया को कई सालों बाद स्पॉट किया गया है। आयशा उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिनकी पहली झलक देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं हाल ही में 'वांटेड' की हीरोइन आयशा टाकिया का नया लुक देखने को मिला है, जिसे देख उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया।

wanted actress ayesha takia has changed so much after years- India TV Hindi
आयशा टाकिया का बदला लुक Image Source : INSTAGRAM

आयशा टाकिया उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो लाइमलाइट से काफी दूर हैं। फिल्म 'वांटेड' में सलमान खान संग काम कर चुकी आयशा टाकिया अपने शानदार काम और खूबसूरती के लिए दुनिया भर में पॉपुलर हैं। लंबे समय से वह फिल्मी दुनिया से गायब हैं। वहीं आयशा टाकिया को सालों बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है, जिसके बाद एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया यूजर के बीच चर्चा का विषय बन गया है। एक्ट्रेस आयशा का पूरा लुक इतना बदल चुका है कि फैंस भी उन्हें देखकर हैरान हो रहे हैं।

आयशा टाकिया का नया लुक 

साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'वांटेड' की हीरोइन आयशा टाकिया को लंबे समय बाद अपने परिवार के साथ पब्लिक प्लेस पर देख गया। जैसे ही आयशा टाकिया का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो लोग एक्ट्रेस का नया लुक देख उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। कभी स्लिम और फिट दिखने वालीं आयशा का लुक अब पूरी तरह बदल चुका है। वीडियो में आयशा के लुक पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो-

इस तरह दिखने लगीं आयशा टाकिया

आयशा टाकिया न केवल फिल्मों से दूर हो गई हैं बल्कि पब्लिक और इवेंट में भी कुछ खास नजर नहीं आतीं। आयशा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, लेकिन वह अपनी फैमिली और पर्सनल लाइफ में ज्यादा व्यस्त रहती हैं। आयशा बेटे के साथ काफी लंबे समय बाद एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। सामने आए वीडियो में आयशा ने डार्क ब्लू कलर का सलवार सूट पहना है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का वजन बढ़ा हुआ लग रहा है। बता दें कि इस वीडियो पर कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ लोगों उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

आयशा टाकिया के बारे में

एक्ट्रेस आयशा टाकिया को आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' में देखा गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। आयशा ने साल 2004 में 'टार्जन: द वंडर कार' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। आयशा ने 'शादी नंबर 1','कैश', 'फुल एंड फाइनल', 'नो स्मोकिंग', 'संडे', 'पाठशाला' और 'वॉन्टेड' जैसी हिट फिल्में दी हैं।

ये भी पढ़ें:

सुरभि चंदना बैचलरेट पार्टी में धमाल करती आईं नजर, तस्वीरें हुई वायरल

स्वरा भास्कर की पहली मैरिज एनिवर्सरी पर की गई पोस्ट ने मचाई हलचल, किया बड़ा खुलासा

Devara का पहला पार्ट थिएटर्स में इस दिन होगा रिलीज, जाह्नवी कपूर का साउथ इंडस्ट्री में भी होगा धमाका

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन