Highlights
- वलिमै रिलीज़ के दिन चेन्नई में आयोजित किए गए मॉर्निंग फैन शो में उपस्थित रहेंगी।
- हुमा इस फिल्म के जरिए पहली बार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं।
साउथ सुपरस्टार अजित और बहुप्रतिभाशाली हुमा कुरैशी अभिनीत फिल्म वलिमै का प्रचार काफी जोरों-शोरों से चल रहा है और इसीलिए हुमा बैंगलोर, हैदराबाद और चेन्नई इन शहरों के चक्कर लगा रही हैं।
Related Stories
हुमा इस फिल्म के जरिए पहली बार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, साथ ही पहली बार एक्शन करती भी नजर आएंगी। उनके प्रशंसक उन्हें एक अलग अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं।
अपनी उत्सुकता साझा कर हुमा कहती है कि, "मैं इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत ही खुश हूं। वलिमै को दर्शकों से जो प्रतिक्रिया और प्यार मिल रहा है, वह जबरदस्त है। दक्षिण में प्रचार करना हमेशा रोमांचक होता है”।
बता दें कि, वलिमै रिलीज़ के दिन चेन्नई में आयोजित किए गए मॉर्निंग फैन शो में उपस्थित रहेंगी। वलिमै की एडवांस बुकिंग पूरे देश में शुरू हो गई है।