1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा 75 करोड़ रुपये का बंगला, जानिए कौन था इस मकान का मालिक

जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा 75 करोड़ रुपये का बंगला, जानिए कौन था इस मकान का मालिक

 Published : Jan 01, 2024 06:40 pm IST,  Updated : Jan 01, 2024 06:43 pm IST

फिल्म इंडस्ट्री से एक और खुशखबरी सामने आ रही है। जॉन अब्राहम ने नए साल में खुद को एक बेशकीमती तोहफा दिया है। जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार एरिया में 75 करोड़ रुपये का एक आलीशान बंगला खरीदा है।

john abraham, john abraham new banglow worth 75 crore- India TV Hindi
जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा 75 करोड़ रुपये का बंगला Image Source : INSTAGRAM

अपनी फिटनेस और दमदार जोरदार एक्शन के लिए पहचाने जाने वाले जॉन अब्राहम ने नए साल में खुद को बेशकीमती तोहफा दिया है। जॉन अब्राहम हमेशा अपनी बाइक के शानदार कलेक्शन को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं इस बार जॉन अपनी बाइक नहीं बल्कि नए घर की हैरान कर देने वाली कीमत की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। नया साल 2024 का पहला दिन जॉन अब्राहम के लिए काफी खास रहा है। जॉन अब्राहम ने 2024 मुंबई के खार एरिया में 70.83 करोड़ रुपयों का एक आलीशान बंगला खरीदा है। 

जॉन अब्राहम ने खरीदा 75 करोड़ का बंगला

जॉन अब्राहम के बंगले की कीमत 70.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसे खरीदने के लिए जॉन ने 4 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। जॉन अब्राहम ने 27 दिसंबर 2023 को बंगला खरीदने के लिए एग्रीमेंट पेपर्स साइन किए थे। जॉन अब्राहम का नया बंगला मुंबई के खार इलाके की लिंकिंग रोड पर स्थित है, जिसका हाउस नंबर 372 है। एक्टर ने शहर के खार इलाके में 5,416 स्क्वायर फीट का है, जिसका कारपेट एरिया 7,722 स्क्वायर फीट का बंगला खरीदा है।

कौन था जॉन अब्राहम के बंगले का मालिक

जॉन अब्राहम का ये बंगला समुद्र किनारे है, जिसका व्यू बेहद खूबसूरत है। जॉन का ये नया बंगला खार के पॉश लिंकिंग रोड पर हैं। बेंगलुरु के एमजी रोड के बाद लिंकिंग रोड को देश में तीसरा सबसे लोकप्रिय हाई स्ट्रीट रिटेल का दर्जा दिया गया है। खार की आवासीय रियल्टी की कीमत 40,000-90,000 रुपये प्रति वर्गफुट के बीच है। इंडेक्सटैप के अनुसार, अब्राहम ने शाह परिवार के 10 सदस्यों के साथ समझौते को पंजीकृत किया। यह संपत्ति 81 वर्षीय प्रवीण नाथलाल शाह के स्वामित्व में थी, जो अब अमेरिका में रहते हैं और उनका 10 सदस्यीय का परिवार है।

जॉन अब्राहम का वर्कफ्रंट

जॉन अब्राहम को आखिरी बार शाहरुख खान फिल्म 'पठान' में देखा था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड सक्सेस हासिल की थी। फिल्म में जॉन ने विलेन रोल प्ले किया था और उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया था। 

ये भी पढ़ें:

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' की अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'रन टाइम 3 नहीं ये है...'

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में नए साल के एपिसोड में होगा बड़ा धमाका, अभिरा-अरमान के रास्ते होंगे अलग

परिणीति चोपड़ा का साल 2024 का पहला पोस्ट हुआ वायरल, पति राघव चड्ढा संग रोमांटिक हुई एक्ट्रेस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन