1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक ही क्लास में पढ़ते थे बॉलीवुड के ये दो सुपरस्टार, चेहरे से झलकती थी मासूमियत, अब हैं बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हंक, पहचान पाए क्या?

एक ही क्लास में पढ़ते थे बॉलीवुड के ये दो सुपरस्टार, चेहरे से झलकती थी मासूमियत, अब हैं बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हंक, पहचान पाए क्या?

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 12, 2025 08:23 am IST,  Updated : Dec 12, 2025 08:23 am IST

इंटरनेट पर वायरल हुई इस तस्वीर में एक साथ दो सुपरस्टार्स नजर आ रहे हैं। दोनों ही दो अलग-अलग यूनिफॉर्म में बेहद क्यूट लग रहे हैं। आज ये बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स हैं, क्या आप इन्हें एक झलक में पहचान पाए हैं? इनके बारे में जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

Hrithik Roshan, john abraham- India TV Hindi
स्कूल के दिनों की तस्वीर में दिखे दो सुपरस्टार्स। Image Source : @HRITHIKFANGIRL1/X

सोशल मीडिया के दौर में कुछ भी वायरल होना काफी आसान है। हर बात आग की तरह फैलती है। एक तस्वीर भी काफी वायरल हुई और चर्चा में बनी रही है और अब ये आपके सामने है। स्कूल के दिनों की इस तस्वीर में एक नहीं बल्कि दो सुपरस्टार्स नजर आ रहे हैं। दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे। बचपन में दोनों बेहद क्यूट और मासूम थे, लेकिन अब दोनों काफी कूल, हैंडसम और हार्टथ्रोब हो गए हैं। दोनों के लुक्स पर सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी मर मिटने को तैयार रहते हैं। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में इनके गुड लुक्स के चर्चे हैं। क्या अब भी आप इन्हें नहीं पहचान पाए। ये कोई और नहीं बल्कि अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम है। दोनों का सिर्फ फिल्मी दुनिया वाला कनेक्शन ही नहीं है, बल्कि ये अपनी निजी जिंदगी में भी एक दिलचस्प कनेक्शन साझा करते हैं।

वायरल हुई बचपन के दिनों की तस्वीर

बहुत कम लोग जानते हैं कि दोनों एक ही स्कूल में पढ़े थे और कभी क्लासमेट भी रहे थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी स्कूल यूनिफॉर्म में ली गई एक रेयर थ्रोबैक क्लास फोटो वायरल हो रही है, जिसे एक यूजर ने शेयर किया। तस्वीर में ऋतिक रोशन दूसरी लाइन में ऊपर की ओर दिखाई देते हैं, सफेद शर्ट और टाई पहने हुए। वहीं जॉन अब्राहम तीसरी लाइन के कोने में ब्राउन शर्ट में चमकती मुस्कान के साथ खास तौर पर नजर आते हैं। अपने करियर की शुरुआत ऋतिक ने बचपन में की थी, पहले चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में और बाद में कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर। उनका बड़ा ब्रेक उन्हें ‘कहो ना… प्यार है’ में अपने डेब्यू लीड रोल से मिला। दूसरी तरफ जॉन अब्राहम ने 2003 की फिल्म ‘जिस्म’ से इंडस्ट्री में कदम रखा, जिसमें उनके साथ बिपाशा बसु थीं।

यहां देखें तस्वीर

लोगों का ऐसा रिएक्शन

तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, 'मतलब जॉन पहले से ही अमीर थे।' दूसरे ने मजाक में कहा, 'ओ भाई, उस वक्त जॉन कितना लीन था।' एक और यूजर ने सुधार करते हुए लिखा, 'क्लासमेट नहीं, लेकिन उसी स्कूल में पढ़ा था। जॉन, HR का सीनियर है।' कई और लोगों के भी रिएक्शन सामने आते रहे। कुछ लोगों का एक ही बात पर ध्यान था कि जॉन की ड्रेस बाकी क्लासमेट्स से अलग क्यू थी। वहीं कई लोगों का फोकस था कि जॉन क्यूट और ऋतिक में ज्यादा क्यूट कौन दिख रहा है।

क्या है जॉन अब्राहम का कहना?

पिंकविला से बातचीत में जॉन ने इस पुरानी क्लास फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए स्कूल के दिनों की यादें ताजा कीं। उन्होंने ऋतिक की डांसिंग स्किल की तारीफ करते हुए कहा, 'ऋतिक शायद दुनिया के सबसे अच्छे डांसर हैं। स्कूल में भी वह ब्रेकडांसिंग में शानदार थे। कल्चरल एक्टिविटीज में हम सब सिर्फ ऋतिक का डांस देखने जाते थे। वह सच में कमाल हैं।' अपने स्कूल के दिनों का जिक्र करते हुए जॉन ने हंसते हुए बताया, 'मैंने अपना काफी वक्त बर्बाद किया। मैं फुटबॉल फील्ड पर ही रहता था। वहां बस भूरे होने के अलावा मैंने कुछ नहीं किया। ये लोग तो कितनी खूबसूरती से डांस करते थे।' जॉन ने ये भी बताया कि वो स्काउट का हिस्सा थे, इसलिए उनकी ब्राउन यूनिफॉर्म थी। सालों पहले करण जोहर संग इंटरव्यू में जॉन ने बताया था कि वो और ऋतिक क्लासमेट थे। उन्होंने एक इंटव्यू में ये भी बताया कि वो और ऋतिक रोशन जूनियर केजी से साथ थे। बाद में अभिषेक बच्चन भी उनकी क्लास में आए। सभी बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई की है।

ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम का काम

हालांकि ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम ने कभी साथ काम नहीं किया, फिर भी दोनों 'धूम' फ्रेंचाइजी में एंटी-हीरो बने और YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में भी दिखाई दिए। फिल्मों की बात करें तो जॉन, मानुषी छिल्लर के साथ ‘तेहरान’ में नजर आ थे। वहीं ऋतिक रोशन आखिरी बार फिल्म ‘वॉर 2’ में दिखे। वो जल्द ही करण मल्होत्रा निर्देशित 'कृष 4' में नजर आएंगे। फिल्म में नोरा फतेही और प्रीति जिंटा नजर आने वाली है। फिल्म साल 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय की ये 'बेटी' हो गई है इतनी हसीन, 20 साल बड़े सुपरस्टार संग बेधड़क की रोमांस, कहलाने लगी जूनियर ऐश

अक्षय की पहली हीरोइन, बॉलीवुड छोड़ बनी चिरंजीवी की सुपरहिट एक्ट्रेस, करीना के 'बॉयफ्रेंड' से शादी कर हुई रफूचक्कर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन