1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Jug Jugg Jeeyo Box Office Collection: Varun Dhawan और Kiara Advani की फिल्म ने पहले ही दिन की बंपर कमाई

Jug Jugg Jeeyo Box Office Collection: Varun Dhawan और Kiara Advani की फिल्म ने पहले ही दिन की बंपर कमाई

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 25, 2022 03:45 pm IST,  Updated : Jun 25, 2022 03:45 pm IST

Jug Jugg Jeeyo Box Office Collection: वरुण धवन और कियारा आडवाणी की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

Jug Jugg Jeeyo Box Office Collection- India TV Hindi
Jug Jugg Jeeyo Box Office Collection Image Source : TWITTER/ @TARAN_ADARSH

Jug Jugg Jeeyo Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और अभिनेत्री कियारा आडवाणी  (Kiara Advani) की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म  'जुग जुग जियो' (Jug Jugg Jeeyo) ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। अपने  प्रभावशाली अभिनय कौशल का प्रदर्शन करते हुए फिर एक बार वरुण ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक ही समय में एक समर्पित बेटे, आदर्श भाई  और एक संघर्ष पति की भूमिका काफी सहजता से निभाते हुए वरुण यानि कुकू ने इस फिल्म में अपने बहुमुखी अभिनेता की झलक दिखाई है। 

फिल्म ने पहले दिन बटोरे इतने करोड़

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर कहा, 'जुग जुग जियो अपेक्षित लाइनों पर खुलता है, सुबह की शुरूआत के बाद शाम को गति पकड़ी। शुक्रवार को फिल्म ने भारत में 9.28 करोड़ का कारोबार किया।'

राज मेहता द्वारा निर्देशित 'जुग जुग जियो'  एक पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो शादी, तलाक और जटिल रिश्तों के विषयों के इर्द-गिर्द घूमती है।

इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के अलावा अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे है।  बता दें कि यह फिल्म 24 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें - 

Pathaan: बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने शेयर किया पठान का दमदार लुक, इस अंदाज में नजर आए किंग खान

'Hera pheri 3' को लेकर मेकर्स की ओर से आया बड़ा अपडेट, एक बार फिर दिखेंगे अक्षय, परेश और सुनील शेट्टी

Laal Singh Chaddha का नया गाना 'फिर ना ऐसी रात आएगी' हुआ रिलीज, Aamir Khan जीत रहे हैं दिल 

कार्तिक आर्यन को गिफ्ट में मिली भारत की पहली McLaren GT, एक्टर ने कर दी एक और बड़ी डिमांड

Jug Jugg Jeeyo Movie review: Varun Dhawan की फिल्म को दर्शकों से मिल रहा है खूब सारा प्यार

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन