1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kajol Video: दुर्गा पंडाल में काजोल ने लगाई जया बच्चन को फटकार, ट्रोल्स की फूटी हंसी- बोले, इन्हें सिर्फ काजोल ही ठीक कर..!

Kajol Video: दुर्गा पंडाल में काजोल ने लगाई जया बच्चन को फटकार, ट्रोल्स की फूटी हंसी- बोले, इन्हें सिर्फ काजोल ही ठीक कर..!

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 03, 2022 07:35 pm IST,  Updated : Oct 03, 2022 07:36 pm IST

Kajol Jaya Bachchan Video: दुर्गा पूजा से काजोल और जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें काजोल जया बच्चन को डांटती दिख रही हैं। ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Kajol Video: - India TV Hindi
Kajol Video: Image Source : VIRAL BHAIYANI INSTAGRAM

Highlights

  • दुर्गा पूजा में काजोल ने लगाई जया बच्चन को डांट
  • डांट सुनकर जया बच्चन को आई हंसी
  • जया बच्चन को हंसते देख फैंस हुए शॉक

Kajol Jaya Bachchan Video: कोरोना काल की वजह से पिछले 2 सालों से कोई भी त्यौहार ढंग से नहीं मनाया जा रहा था। लेकिन इस साल मामला अलग है। आम लोगों से लेकर ख़ास लोगों तक हर कोई हर त्यौहार बड़े हीधूमधाम से मना रहे हैं । नवरात्रि के दिनों में बॉलीवुड में दुर्गा पूजा की धूम देखते ही बनती है। इस साल बॉलीवुड सेलेब्स माता की भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सभी सितारे एक से बढ़कर एक शानदार लुक्स में माता के पंडाल में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री काजोल और जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 

काजोल ने लगाई जया बच्चन को डांट

दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी जया बच्चन और काजोल दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए पहुंची। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात की और पैपराजी को पोज भी दिए। इसी दौरान काजोल की ये मस्ती कैमरे में कैद हो गई। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल जया बच्चन पर चिल्लाती हुईं उन्हें मास्क उतारने के लिए कह रही हैं। 

गुंजी जया बच्चन की हंसी

इस दौरान जया बच्चन की हंसी मास्क में छुपी दिखाई दे रही है। काजोल की बात मानते हुए और उन्हें खुश करने के लिए जया बच्चन मास्क उतारकर पोज भी देती हैं। दोनों के बीच ये क्यूट बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। 

Vikram Vedha box office day 3 collection: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म ने किया धमाका, 3 दिन में बटोरे इतने करोड़

फैंस की नहीं रुक रही हंसी

ये वीडियो देखने के बड़ा फैंस की हंसी नहीं रुक रही। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए कहा कि जाया जी को तो सिर्फ काजोल ही हंसा सकती हैं। तो वहीँ एक दूसरे यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, क्या बात आज जय जी भी हंस रही हैं।’’

रानी मुखर्जी भी पहुंची

आपको बता दें रानी मुखर्जी भी इस पंडाल में दुर्गा दर्शन के लिए पहुंची थी। काजोल और रानी मुखर्जी ने भी एक दूसरे के साथ जमकर पोज दिए और तस्वीरें क्लिक कराईं। 

Revealed: फिल्म ‘फोन भूत’ में कैटरीना कैफ के किरदार का हुआ खुलासा, हंसाने के साथ सबको डराती भी आएंगी नज़र

Adipurush Teaser: भगवान राम की भूमिका निभाने में डर रहे थे Prabhas, खुद खोला बड़ा राज

Bigg Boss 16: ‘इमली’ फेम सुंबुल तौकीर ने शो में आने के लिए ली मोटी रकम, जानिए कितनी है फीस

Kidney Failure: टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस की किडनी हुई फेल, इलाज के लिए परिवार के पास नहीं हैं पैसे

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन