1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tejas का धाकड़ टीजर हुआ रिलीज, कंगना रनौत के एयरफोर्स पायलट लुक और डायलॉग्स ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Tejas का धाकड़ टीजर हुआ रिलीज, कंगना रनौत के एयरफोर्स पायलट लुक और डायलॉग्स ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

 Published : Oct 02, 2023 11:04 am IST,  Updated : Oct 02, 2023 11:23 am IST

Tejas Teaser रिलीज होते ही सोशल मीडिाय पर वायरल हो गया है। 'तेजस' टीजर में कंगना रनौत के लुक और डायलॉग्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। टीजर में देश के प्रति प्यार देखने को मिलेगा।

kangana ranaut film tejas teaser released- India TV Hindi
Kangana Ranaut Image Source : INSTAGRAM

Tejas Teaser गांधी-शास्त्री जयंती पर कंगना रनौत और निर्माताओं आरएसवीपी मूवीज ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' का दमदार टीजर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। फिल्म में कंगना भारतीय एयरफोर्स पायलट का रोल प्ले करते नजर आएंगी। इस टीजर में फ्लाइंग सूट पहने कंगना रनौत को एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरने के लिए तैयार होते देखा जा सकता है। कंगना इस टीजर में भारतीय एयरफोर्स पायलट की वर्दी में एक सशक्त महिला के रूप में दिख रही हैं। 

तेजस का टीजर हुआ रिलीज

निर्माताओं और एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' का टीजर जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया वैसे ही टीजर मिनटों में वायरल हो गया। कंगना रनौत ने 'तेजस' का टीजर रिलीज करते हुए लिखा, 'अपने राष्ट्र के प्यार के लिए उड़ान भरने को मैं पूरू तरह से तैयार हूं! भारत को छेड़ेंगे तो छोड़ेंगे नहीं।' इस पोस्ट के साथ ही फिल्म और 'तेजस' के ट्रेलर रिलीज डेट की जानकारी भी शेयर की गई है। 

कंगना रनौत के लुक-डायलॉग्स ने मचाया तहलका 
'तेजस' टीजर में कंगना रनौत के लुक और  डायलॉग्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। टीजर में आपको देश के प्रति प्यार देखने को मिलेगा। ये टीजर इसलिए भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है क्योंकि आज गांधी-शास्त्री जयंती है और देश पर बनी फिल्म से जुड़ी जानकारी आज के दिन शेयर कर कंगना रनौत ने फिल्म की रिलीज से पहले ही मूवी का शानदार प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। 

इस दिन रिलीज होगा तेजस का ट्रेलर 
फिल्म 'तेजस' का ट्रेलर 8 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं ये फिल्म सिनेमाघरों में 27 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। कंगना रनौत 'तेजस' के बाद जल्द ही 'इमरजेंसी' में दिखाई देंगी। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में कंगना पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगीं। 

ये भी पढ़ें-

अक्षय कुमार ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अपनी इस खास फिल्म की रिलीज डेट का किया एलान, शेयर किया खास वीडियो

सिनेमाघरों में ही नहीं ओटीटी पर भी शानदार फिल्में होगी रिलीज, अक्टूबर में मनोरजन का मजा होगा डबल

बेटे के दो महीने होने पर Ileana D'Cruz ने शेयर की फोटो, इस प्यारी सी बॉन्ड ने जीता फैंस का दिल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन